सितंबर-अक्टूबर में डेंगू, मलेरिया और हैजा का बढ़ता खतरा: महाराष्ट्र और गोवा में जलजनित रोगों के मामलों में तेज़ी

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर  सितंबर-अक्टूबर के दौरान मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले तेजी से सामने आते हैं। इस साल भी कई राज्यों में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके अलावा महाराष्ट्र और गोवा में बैक्टीरियल संक्रमण, खासकर हैजा और डायरिया के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। महाराष्ट्र में हैजा और डायरिया के मामलों में दोगुनी वृद्धि दर्ज की गई है। अगस्त के अंत तक लगभग 2,237 मामले सामने आए, जिनमें 10 मौतें हुईं। गोवा में भी जलजनित रोगों…

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का कहर: 32 की मौत, कई शहर जलमग्न, ताजमहल को भी नुकसान

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर  उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को लगातार भारी बारिश से कई हिस्सों में तबाही हुई। आगरा में 85 साल का रिकॉर्ड टूट गया, जहां 24 घंटे में 151 मिमी बारिश दर्ज की गई। हाथरस में 50 घंटे की बारिश और अलीगढ़ में 258 मिमी बारिश ने शहरों को जलमग्न कर दिया। बारिश जनित हादसों में 32 लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए। कई जिलों में मकान, दीवारें गिरने से गंभीर नुकसान हुआ, जिसमें 17 लोगों की जान चली गई। कई जगह बिजली…

देश के 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड के सात जिलों में रेड अलर्ट जारी, दिल्ली एनसीआर में रेड अलर्ट जारी।

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर  देश के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश समेत 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के सात जिलों, जैसे देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, और ऊधमसिंह नगर में बिजली के साथ भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी हुआ है। उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट है। छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई…