ग्रेनो प्राधिकरण ने 74 एडवरटाइजिंग होर्डिंग बोर्ड के लिए निकले टेंडर, आमदनी एक करोड़

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में पिछले काफी समय से एडवरटाइजिंग होर्डिंग बोर्ड के टेंडर नहीं निकले थे। सीईओ एनजी रवि कुमार के संज्ञान में आने के बाद एडवरटाइजिंग होर्डिंग बोर्ड के लिए टेंडर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। जिसके बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से लगभग 74 एडवरटाइजिंग होर्डिंग बोर्ड के लिए टेंडर निकाला गया है।

74 एडवरटाइजिंग होर्डिंग बोर्ड अलॉट होने के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को एक करोड़ से ज्यादा की आमदनी प्रति महीने होगी। यह टेंडर लगभग 5 साल बाद निकले जा रहा है।

एसीईओ ने लोगों से अपील की है कि अवैध होर्डिंग बोर्ड पर एडवर्टाइजमेंट ना दे। टेंडर के माध्यम से अगले लगभग 20 दिनों में 74 एडवरटाइजिंग होर्डिंग बोर्ड उपलब्ध हो जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment