गौतमबुद्धनगर: बिसरख के अक्षय भाटी बने समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

समाजवादी युवजन सभा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा हो गई है। ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव के निवासी अक्षय भाटी को समाजवादी युवजन सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अक्षय भाटी पूर्व में समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद के साथ-साथ पार्टी की तरफ़ से प्रभारी के रूप में भी अलग अलग ज़िलों में काम कर चूके है अक्षय भाटी पूर्व में दिल्ली विश्वविद्यालय के केंद्रीय पार्षद भी रहे है और समाजवादी पार्टी से 2022 दादरी विधानसभा सीट के प्रबल दावेदारो में से भी थे। अक्षय भाटी का परिवार बीते लगभग 50 सालों से जनपद राजनीति में सक्रिय है जो कई बार बिसरख ब्लॉक के प्रमुख रहे है।

अक्षय भाटी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम् पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का नई ज़िम्मेदारी मिलने पर आभार प्रकट किया।

Related posts

Leave a Comment