करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिला कार्यालय का हुआ उदघाटन

ग्रेटर नोएडा- करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिला कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को कासना स्थित प्रताप प्लाजा में जिला संरक्षक संजय भैया के नेतृत्व में किया गया। कार्यालय का उद्घाटन भारत सरकार के पूर्व महानिदेशक डॉ शीतला प्रसाद, एवं संरक्षक कर्नल महकार सिंह नागर मेजर युद्धवीर सिंह सिसोदिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौ प्रवीण भारतीय ने बताया कि कासना स्थित प्रताप प्लाजा में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिला कार्यालय का उद्घाटन हवन करके किया गया।उसके बाद मुख्य अतिथि ने फीता काटकर उद्घाटन किया। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि करप्शन फ्री इंडिया संगठन पिछले कई वर्षों से भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण के लिए लड़ाई लड़ता रहा है।संगठन आगे भी समाज के लिए कार्य करता रहेगा।मुख्य अतिथि डॉ शीतला प्रसाद ने कहा कि आज के युग मे भ्रष्टचार पूरी चरम सीमा पर है। भ्रष्टाचार के कारण देश में गरीबी भूखमरी बेरोजगारी हत्या लूट डकैती जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं राक्षस रूपी भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने के लिए करप्शन फ्री इंडिया जैसे संगठन की जररूत है।उन्होंने करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यो को समज हित की जररूत बताया।

इस दौरान संस्थापक सदस्य आलोक नागर,जिलाध्यक्ष मा. दिनेश नागर,आशुतोष शर्मा,मनीष भाटी,हरेन्द्र कसाना,अरुण नागर,राकेश नागर,मनोज मास्टर,कुलबीर भाटी,अजय नागर कपिल भाटी दिनेश राय नंद गोपाल वर्मा टीकम भाटी कपिल तोंगड रघुराज भाटी यशराज भाटी नीरज भाटी हबीब सैफी अनूप कसाना ठाकुर विमलेश सिंह आकाश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment