PM Modi Retirement: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को स्पष्ट रूप से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी की खोज करने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा, “वह हमारे नेता हैं और आगे भी बने रहेंगे।” फडणवीस की यह प्रतिक्रिया शिवसेना नेता संजय राउत के उस दावे के बाद आई, जिसमें कहा गया था कि प्रधानमंत्री मोदी 75 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद इस साल इस्तीफा देंगे। राउत ने दावा किया था कि भाजपा की एक अनकही परंपरा के अनुसार 75 वर्ष से अधिक…
Category: राजनैतिक खबर
Delhi Government: दिल्ली में Rekha Gupta की सरकार ने किया फरिश्ते योजना को बंद! सियासी बवाल तेज
Delhi Government: दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कई अहम फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। हाल ही में उनकी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बहुचर्चित ‘फरिश्ते योजना’ को बंद करने का ऐलान किया, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है। यह योजना सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को नजदीकी निजी अस्पताल में मुफ्त इलाज देने के लिए शुरू की गई थी, जिसका पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाती थी। Rekha Gupta की सरकार ने इस योजना को बंद करने का कारण इसमें पाई गई अनियमितताओं…
CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सुनी जनता की समस्याएं, जनता दर्शन कार्यक्रम का किया आयोजन
CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के आठ सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष समारोह में भाग लेने मंगलवार को गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास किया और बुधवार सुबह जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनता से आत्मीय संवाद करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक समस्या पर संवेदनशीलता से विचार करें और समयबद्ध, पारदर्शी…
Delhi Vidhan Sabha: दिल्ली विधानसभा में मीट दुकानों पर गरमाई बहस! सत्ता और विपक्ष आमने-सामने
Delhi Vidhan Sabha: दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और तीखी बहसों से गर्माया हुआ है। गुरुवार को सदन में मीट की दुकानों का मुद्दा छाया रहा, जहां भाजपा विधायकों ने अवैध अतिक्रमण और धार्मिक स्थलों के पास चल रही मीट की दुकानों को लेकर सरकार को घेरा। भाजपा विधायक रवींद्र नेगी ने सदन में सवाल उठाते हुए कहा कि राजधानी में कई अवैध मीट की दुकानें पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर संचालित हो रही हैं, जिससे आम जनता को असुविधा हो रही है। इस पर कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा…
Tejashwi Yadav: ‘मुझे तक्लीफ होती है….,’ जाने क्यों बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हुए भावुक? जाने पूरी खबर
Tejashwi Yadav: बिहार मे हाल ही 12वीं के नतीजे सामने आए है। इसी बीच बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद के मुखिया तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर एक वीडियो को साझा किया है। जिसके बाद से एक बार फिर बिहार के लोगों के पलायन की समस्या लोगो के बीच चर्चा का विषय बन गया है। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। पूरी जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े। Tejashwi Yadav: सोशल मीडिया पर साझा किया ये वीडियो दरअसल तेजस्वी यादव ने अपने…
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में विकास की नई उड़ान! गोरखपुर से सीएम योगी ने गिनाईं 8 साल की उपलब्धियां
Uttar Pradesh: गोरखपुर में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश सरकार के बीते आठ वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में सुरक्षा का बेहतर माहौल प्रदान किया, जिससे हर नागरिक सुरक्षित महसूस कर रहा है। पिछली सरकारों की ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ नीति के विपरीत, मौजूदा सरकार ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ जैसी योजनाओं को लागू किया। नए रोजगार के अवसर सृजित हुए और एमएसएमई सेक्टर को पुनर्जीवित किया गया, जिससे प्रदेश में…
BJP: बीजेपी ईद पर 32 लाख गरीब मुस्लिम परिवारों को बांटेगी “सौगात-ए-मोदी” किट
BJP: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने ईद के अवसर पर देशभर में 32 लाख गरीब मुस्लिम परिवारों को आवश्यक वस्तुओं की किट वितरित करने की घोषणा की है। इस पहल को “सौगात-ए-मोदी” नाम दिया गया है, जिसका नेतृत्व बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा, अलाप संख्यक मोर्चा द्वारा किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईद 31 मार्च को मनाई जाएगी, और इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से ये उपहार देशभर के जरूरतमंद मुस्लिम परिवारों तक पहुंचाए जाएंगे। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने बताया कि इस…
Delhi Budget: सीएम Rekha Gupta ने किया 1 लाख करोड़ रुपये के बजट का ऐलान! क्या दिल्ली की दशा बदलने में कामयाब हो पाएगी सरकार
Delhi Budget: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में 2025-26 के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। उन्होंने इसे “दिल्ली के पुनर्निर्माण का बजट” बताते हुए कहा कि इस बार का बजट इन्फ्रास्ट्रक्चर पर केंद्रित रहेगा। सीएम Rekha Gupta ने कहा कि पिछली सरकार ने सिर्फ सपने दिखाए और दिल्ली की हालत खराब कर दी। इस बार के बजट में पिछले साल की तुलना में 31.5% की वृद्धि की गई है। पूंजीगत व्यय के लिए 28,000 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है,…
Kunal Kamra: ‘व्यंग करने की एक सीमा….,’ Eknath Shinde और कुनाल कामरा के विवाद ने पकड़ी नई तूल! Kangana Ranuat ने भी कही ये बात
Kunal Kamra: मशहूर कॉमेडियन कुनाल कामरा के शो के बाद हुआ विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। जहाँ एक तरफ अब इस महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कॉमेडियन कुनाल कामरा के स्टूडियों में हुए तोड़ फोड़ को मानवीक प्रतिक्रिया बताई है। जिसके बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने वहां मौजूद अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। वहीं अब इस पूरे विवादल में बॉलीवुड क्वीन Kangana Ranuat की भी एंट्री हो गई है। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। साथ ही जानेंगे कि…
AAP: आम आदमी पार्टी की PAC बैठक! संगठन विस्तार और नई नियुक्तियों पर जोर
AAP: आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC ) की बैठक में संगठन को मजबूत करने और विभिन्न राज्यों में पार्टी के विस्तार को लेकर अहम फैसले लिए गए। बैठक में चार राज्यों में नए प्रभारियों की नियुक्ति पर सहमति बनी। गुजरात में गोपाल राय को प्रभारी और दुर्गेश पाठक को सह प्रभारी बनाया गया, जबकि गोवा में पंकज गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई। पंजाब में मनीष सिसोदिया प्रभारी होंगे और उनके साथ सतेन्द्र जैन को सह प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में संदीप पाठक को प्रभारी…
Lok Sabha: संसद में गूंजा मतदाता सूची का मुद्दा, विपक्ष ने की पारदर्शिता की मांग
Lok Sabha: करीब एक महीने के अंतराल के बाद संसद के बजट सत्र के दूसरे भाग की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “पूरे देश में वोटर लिस्ट को लेकर संदेह जताया जा रहा है, और सभी विपक्षी दल इस पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। हमें लोकतंत्र की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए इस विषय पर विस्तार…
PM Modi: नई दिल्ली में दिखी मोदी-पवार की जुगलबंदी! मराठी की तारीफ में निकले पीएम मोदी के ये बोल….
PM Modi: नई दिल्ली में आयोजित 98वें अखिल भारतीय मराठी सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख Sharad Pawar के बीच शानदार जुगलबंदी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने शरद पवार के प्रति विशेष सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने पवार को कुर्सी पर बैठाने में मदद की और बोतल से पानी निकालकर उनके गिलास में डाला। इस भावुक दृश्य को देखकर वहां मौजूद गणमान्य अतिथियों ने जोरदार तालियां बजाईं। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि वह शरद पवार के निमंत्रण पर ही…
Kharge: Modi सरकार पर खरगे का हमला: चीन की सीमा विस्तार नीति पर उठाए सवाल
Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को मोदी सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चीन अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर 90 नए गांव बसा रहा है, जबकि मोदी सरकार इस खतरे को नजरअंदाज कर रही है। खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन को “लाल आँख” दिखाने के बजाय “लाल सलाम” की नीति अपना रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि Modi सरकार की प्राथमिकता केवल पीआर स्टंट और झूठे विज्ञापन हैं, जबकि राष्ट्रीय सुरक्षा…
Delhi CM: ‘मै इश्वर की शपथ लेती हुँ….,’ Rekha Gupta के रूप में मिला दिल्ली को अपना नया मुखिया! इन विधायकों को मिली मंत्री मंडल में जगह
Delhi CM: दिल्ली में 27 वर्षों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सत्ता में वापसी की है, और रेखा गुप्ता को नई मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। आज रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में Rekha Gupta ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। खबर है कि उनके साथ पार्वेश वर्मा, मंजींदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, आशीष सूद, पंकज कुमार सिंह, और रविंदर इंद्राज सिंह ने भी कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ग्रहण कर सकते है। आइए जानते है दिल्ली…
Mamata Banerjee का विवादित बयान! Maha Kumbh 2025 को बताया ‘मृत्यु कुंभ’, यूपी सरकार पर उठाए सवाल
Mamata Banerjee ने मंगलवार को विधानसभा में Maha Kumbh 2025 को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश की Yogi Adityanath सरकार पर निशाना साधते हुए इसे ‘मृत्यु कुंभ’ कहा। हालांकि, उन्होंने महाकुंभ और गंगा मां का सम्मान करने की बात भी कही। ममता बनर्जी ने कहा कि महाकुंभ जैसे भव्य आयोजन के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई है, जिससे अव्यवस्था और भगदड़ जैसी घटनाएं आम हो सकती हैं। उन्होंने दावा किया कि केवल अमीरों और वीआईपी लोगों के लिए एक लाख रुपये तक के शिविर उपलब्ध कराए जा…
Greater Noida: BJP जिलाध्यक्ष की घोषणा को लेकर बढ़ी बेचैनी, जल्द हो सकता है फैसला
Greater Noida: जिले में BJP नेताओं की धड़कनें तेज हो गई हैं, क्योंकि प्रदेश नेतृत्व किसी भी दिन नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, संभावित जिलाध्यक्षों की सूची तैयार हो चुकी है, लेकिन पार्टी नेतृत्व इस समय दिल्ली में सरकार गठन की प्रक्रिया में व्यस्त है। जैसे ही मुख्यमंत्री और मंत्रीमंडल की घोषणा होगी, वैसे ही प्रदेश भर के नए जिलाध्यक्षों के नाम भी जारी कर दिए जाएंगे। इस स्थिति में सभी दावेदार अपने-अपने समर्थकों और वरिष्ठ नेताओं पर भरोसा बनाए हुए हैं और…
Delhi Vidhan Sabha 2025: मतगणना से पहले आम आदमी पार्टी ने बनाई रणनीति
Delhi Vidhan Sabha 2025 के नतीजे आने से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और प्रत्याशियों की एक अहम बैठक बुलाई, जिसमें मतगणना के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। AAP को विश्वास है कि वह लगातार चौथी बार दिल्ली में सरकार बनाएगी, जबकि अधिकतर एग्जिट पोल भाजपा को बढ़त दिखा रहे हैं। पार्टी नेताओं का मानना है कि भाजपा एग्जिट पोल का इस्तेमाल विधायकों की खरीद-फरोख्त को सही…
Akhilesh Yadav ने Greater Noida में दी डॉक्टर प्रतिष्ठा भाटी को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं
Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे, जहां उन्होंने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी की बेटी डॉक्टर प्रतिष्ठा भाटी को उनके विवाह से पूर्व आशीर्वाद दिया। अखिलेश यादव के आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर भव्य स्वागत किया और काफिले के साथ Greater Noida के डेल्टा-3 सेक्टर तक पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। Akhilesh Yadav ने प्रतिष्ठा भाटी और उनके परिवार से मिलकर उन्हें सुखद वैवाहिक जीवन के…
पूर्व PM Deve Gowda ने की PM Modi की सराहना, बताया देश का सबसे बड़ा नेता
पूर्व PM Deve Gowda: राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान Deve Gowda ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने PM Modi को देश का सबसे बड़ा नेता करार दिया और कहा कि उनके विशाल प्रशासनिक अनुभव के चलते ही वह देश को कुशलता से चला सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया। पूर्व PM Deve Gowda ने विपक्ष के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा…
दिल्ली चुनाव: सीएम भगवंत मान ने विश्वास नगर में रोड शो कर जुटाया समर्थन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र सभी राजनीतिक दलों ने अपने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज विश्वास नगर में रोड शो कर आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार दीपक सिंघल के लिए समर्थन जुटाया। रोड शो में पुरुष, महिला, युवा और बुजुर्ग मतदाताओं का भारी उत्साह देखने को मिला। सीएम भगवंत मान ने कहा, “दिल्ली के लोग काम की राजनीति पर विश्वास करते हैं। उनका यह जोश और समर्थन दिखा रहा है कि वे अरविंद केजरीवाल जी को…
दिल्ली चुनाव: केजरीवाल पर प्रवेश वर्मा के गंभीर आरोप, आप पर वोट खरीदने का आरोप
जैसे-जैसे दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वर्मा ने रविवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता झुग्गी इलाकों में वोट के बदले नोट बांट रहे हैं। प्रवेश वर्मा का कहना है कि झुग्गी इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में कैलेंडर में छिपाकर 500-500 रुपये के नोट दिए जा रहे हैं। उन्होंने यह…
दिल्ली में चुनावी माहौल गर्म, महिलाओं ने जताया अरविंद केजरीवाल पर भरोसा
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग में अब गिनती के ही दिन बचे हैं और चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर है। सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इसी बीच दिल्ली की महिलाएं आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल का खुलकर समर्थन करती नजर आ रही हैं। महिलाओं ने फ्री बिजली, पानी, इलाज और बस सेवा जैसी योजनाओं के लिए केजरीवाल सरकार का आभार व्यक्त किया है। AAP ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें…
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत तैयार, खेल मंत्री मांडविया ने साझा की कार्य योजना
केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को भारत में 2036 ओलंपिक की मेजबानी की तैयारियों के संबंध में एक मजबूत कार्य योजना का खुलासा किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में राज्य के पहले फिट इंडिया क्लब के लॉन्च कार्यक्रम के दौरान मांडविया ने कहा कि देश खेल के माहौल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। मांडविया ने बताया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2036 में ओलंपिक का आयोजन करने की दिशा में काम करने का आह्वान किया है। इसके लिए अगले…
गृह मंत्री अमित शाह ने ‘सुषमा भवन’ का उद्घाटन किया, केजरीवाल पर साधा निशाना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजधानी में कामकाजी महिलाओं के लिए बने नए छात्रावास ब्लॉक ‘सुषमा भवन’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत भाजपा नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी और उन्हें भारतीय राजनीति की महान नेताओं में से एक बताया। शाह ने सुषमा स्वराज के योगदान की सराहना करते हुए कहा, “सुषमा जी ने एनडीए सरकार के दौरान महत्वपूर्ण विभागों को संभाला। वह विपक्ष की नेता के रूप में भी कांग्रेस के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए जानी जाती थीं।…
Greater Noida: किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता दिखाते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को रबूपुरा स्थित आवास पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के अध्यक्ष श्यौराज सिंह, भारतीय किसान यूनियन भानु और अन्य किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर एक मांग पत्र सौंपा। पिछले कुछ दिनों से किसान अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। किसानों की प्रमुख समस्याओं को हल करने के…
Greater Noida: राकेश टिकैत को रोकने पर किसानों का आक्रोश, नोएडा में महापंचायत से दिल्ली कूच की धमकी
ग्रेटर नोएडा में चल रही किसानों की महापंचायत में तब तनाव बढ़ गया जब किसान नेता राकेश टिकैत को टप्पल पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। महापंचायत के मंच से किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर टिकैत एक घंटे में नहीं पहुंचे तो वे दलित प्रेरणा स्थल की ओर मार्च करेंगे। पुलिस प्रशासन ने वार्ता के दौरान जेल में बंद 123 किसानों को बिना शर्त रिहा करने का आश्वासन दिया है। किसानों ने स्पष्ट कर दिया कि अगर उनका वादा पूरा नहीं हुआ तो वे दिल्ली कूच करेंगे।…
Noida: किसानों के दिल्ली कूच से नोएडा-दिल्ली सीमा पर भारी जाम, 7 दिन के धरने का ऐलान
दिल्ली कूच के लिए निकले किसानों के आंदोलन ने नोएडा-दिल्ली सीमा पर यातायात व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया। हजारों की संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों के साथ दलित प्रेरणा स्थल पहुंचे, जिससे महामाया फ्लाईओवर और नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर साढ़े तीन घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए किसानों ने सड़क पर धरना शुरू कर दिया। किसानों की मुख्य मांगों में 10 प्रतिशत आबादी भूखंड, 64.7 प्रतिशत अधिक मुआवजा, और 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के लाभ शामिल हैं। इसके अलावा, वे भूमिहीन किसानों के…
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ दो दिवसीय ‘अन्वेषण 2024’ छात्र अनुसंधान सम्मेलन
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) के तत्वावधान में ‘अन्वेषण 2024’ छात्र अनुसंधान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में 45 से अधिक विश्वविद्यालयों के 1400 छात्रों ने हिस्सा लिया और नवाचार, शोध और सहयोग के क्षेत्र में अपनी रुचि और ज्ञान का विस्तार किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने छात्रों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं का अनुसरण करने की प्रेरणा दी, जिससे वे वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने संविधान दिवस की स्मृति में…
संविधान दिवस पर चर्चा की मांग, विपक्ष ने अध्यक्ष को लिखा पत्र
संविधान दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सेंट्रल हॉल में दिए गए अभिभाषण के बाद विपक्ष ने इस पर संसद में चर्चा की मांग उठाई है। डीएमके सांसद टीआर बालू, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर संविधान पर दो दिनों तक बहस कराने की मांग की है। खरगे ने कहा कि संविधान की अच्छी बातों पर चर्चा होनी चाहिए और आज की चुनौतियों पर भी बात होनी चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि इसके लिए समय आवंटित किया…
किसानों की महापंचायत में हजारों का हुजूम, राकेश टिकैत बोले- ‘यह लड़ाई लंबी चलेगी’
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को दर्जनों किसान संगठनों के हजारों कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दफ्तर पर महापंचायत आयोजित की। गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा समेत कई जिलों से किसान महापंचायत में शामिल हुए। एहतियात के तौर पर प्राधिकरण को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। पुलिस और पीएसी के जवान सुबह से ही तैनात रहे। किसानों को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन अंततः किसानों को महापंचायत स्थल तक पहुंचाया गया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने…