Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

खेड़ी गांव की सफाई के नाम पर हो रहा है घोटाला, नियुक्ति 10 सफाई कर्मचारियों की आते हैं 2 से 3 लोग, ग्रामवासी गंदगी में रहने के लिए मजबूर

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

देश में शहरों की साफ-सफाई को लेकर के प्रतियोगिताएं की जा रही हैं और शहरों की साफ सफाई करने में वहां के प्राधिकरण, नगर निगम, आदि संस्था जुटी हुई है। हर भरसक प्रयास किए जा रहे हैं शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए। इसी कड़ी में हाइटेक सिटी के नाम से मशहूर ग्रेटर नोएडा शहर में भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर की साफ सफाई पर खूब पैसा खर्च कर रहा है। लेकिन कुछ अधिकारी और ठेकेदारों की सांठगांठ के कारण साफ-सफाई सिर्फ कागजों पर ही सिमट कर रह जाती है।

खेड़ी गांव में 10 से ज्यादा सफाई कर्मचारी नियुक्त है लेकिन आते हैं सिर्फ दो से तीन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत सैकड़ों गांव आते हैं जिन की साफ सफाई की जिम्मेदारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की है और प्राधिकरण की तरफ से हर गांव के लिए जनसंख्या के हिसाब से सफाई कर्मचारी नियुक्त किए हुए हैं। अगर हम बात करें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले गांव खेड़ी की तो इस गांव की जनसंख्या लगभग 7 से 8 हजार लोगों की है और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने खेड़ी गांव में 10 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की हुई है। लेकिन गांव में सफाई करने के लिए सिर्फ दो से 3 लोग ही आते हैं। बाकी 7 से 8 लोगों का पैसा कहां जा रहा है प्राधिकरण के अधिकारियों को इसका जवाब देना होगा?

प्राधिकरण के अधिकारी और ठेकेदार के भ्रष्टाचार के कारण गंदगी में रहने के लिए मजबूर लोग

गांव की सफाई के नाम पर हो रहे घोटाले की जांच होनी चाहिए। अधिकारी और ठेकेदारों की सांठगांठ के कारण गांव की सफाई नहीं हो पा रही है। महीने में सिर्फ एक से दो बार ही सफाई कर्मचारी नजर आते हैं। आखिर गांव की साफ सफाई के नाम पर जो प्राधिकरण से पैसा आ रहा है वह पैसा किन-किन लोगों की जेबों में जा रहा है यह जांच का विषय है।

प्राधिकरण के अधिकारियों की उदासीनता के कारण गांव के लोग गंदगी में रहने के लिए मजबूर है। गंदगी के कारण गांव में बीमारियां फैलती हैं मच्छर और अन्य खतरनाक जीव उत्पन्न होते हैं। जबकि प्राधिकरण के बड़े-बड़े अधिकारी सफाई व्यवस्था के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं। लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं दिखाई देता है। दिखती है तो सिर्फ गंदगी से अटी हुई नालिया, रास्तों पर गंदगी के ढेर, भिन्न-भिन्न आते हुए मच्छर और फैलती हुई बीमारियां।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *