Breaking News
- Home
- खेल की ख़बर
खेल की ख़बर
T20 World Cup Final 2026: अभिषेक शर्मा का धमाका, 18 गेंदों में अर्धशतक लगाकर आलोचकों को दिया करारा जवाब
टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींच लिया। खराब फॉर्म को लेकर लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे अभिषेक ने फाइनल जैसे बड़े मंच पर महज 18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने संजू सैमसन के साथ मिलकर टीम इंडिया को बेहद आक्रामक शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 98 रनों की शानदार साझेदारी की। अभिषेक ने सिर्फ 21 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 247.61 का रहा, जो फाइनल मुकाबले के दबाव में एक बेहतरीन प्रदर्शन माना जा रहा है।
- sakshi choudhary
- 09 Mar, 2026
टी20 विश्व कप 2026: ईशान किशन, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे बने Team India की जीत के असली हीरो
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया की शानदार जीत के पीछे कई खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन रहा, लेकिन ईशान किशन, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने सबसे अहम भूमिका निभाई.
- sakshi choudhary
- 08 Mar, 2026
IND vs ENG T20 World Cup 2026: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया, Suryakumar Yadav की कप्तानी में टीम India फाइनल में, Sanju Samson की तूफानी पारी
T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में Team India ने रोमांचक मुकाबले में England को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली।
- sakshi choudhary
- 06 Mar, 2026
क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का निधन, लंबे समय से लिवर कैंसर से जूझ रहे थे
भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे और ‘सिक्सर किंग’ रिंकू सिंह के परिवार को गुरुवार देर रात गहरा दुख सहना पड़ा। उनके पिता खानचंद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। खानचंद्र सिंह लंबे समय से लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उन्हें नोएडा के यथार्थ अस्पताल में ICU में रखा गया था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। पिता के निधन की खबर मिलते ही क्रिकेट जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई।
- sakshi choudhary
- 27 Feb, 2026
IND vs PAK: कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में 200+ रन और पिच का हाल
कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आज भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है। टी20 विश्वकप 2026 का यह ग्रुप-ए मैच दोनों टीमों के लिए टेबल टॉपर का फैसला कर सकता है। स्टेडियम में अब तक सिर्फ तीन बार 200+ रन का स्कोर बना है। वेस्टइंडीज ने 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 205/4 रन बनाए थे, जबकि 2018 में श्रीलंका और बांग्लादेश दोनों ने 200+ का आंकड़ा छुआ। भारत का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ 176/3 और पाकिस्तान का 2015 में श्रीलंका के खिलाफ 175/5 रहा। न्यूनतम स्कोर में भारत ने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ 81/8 और पाकिस्तान ने 2012 में श्रीलंका के खिलाफ 123/7 बनाए थे।
- sakshi choudhary
- 15 Feb, 2026
T20 World Cup 2026: भारत-बांग्लादेश विवाद पर आइसलैंड क्रिकेट का तंज, सुरक्षा मुद्दे पर दी प्रतिक्रिया
भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 विश्व कप 2026 को लेकर जारी विवाद अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है।
- sakshi choudhary
- 05 Jan, 2026
T 20 World Cup 2026: बांग्लादेश ने भारत में खेलने से किया इनकार, ICC से श्रीलंका में मैच कराने की मांग
T 20 world Cup 2026 को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने साफ कर दिया है कि वह अपनी टीम को भारत नहीं भेजेगा।
- sakshi choudhary
- 04 Jan, 2026
Lionel Messi Delhi Visit 2025: अरुण जेटली स्टेडियम में Exhibition Match, राजधानी में कड़ी Security और Traffic Advisory जारी
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी आज दिल्ली पहुंचे हैं, जहां वह अरुण जेटली इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित एक विशेष exhibition football match में हिस्सा ले रहे हैं। इस हाई-प्रोफाइल इवेंट को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी में कड़े security arrangements किए हैं।
- sakshi choudhary
- 15 Dec, 2025
IND vs SA Test: गौतम गंभीर को मिला सितांशु कोटक का समर्थन, पिच विवाद पर बोले ‘कुछ लोगों का अपना एजेंडा होता है’
IND vs SA Test: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले IND vs SA Test में मिली हार के बाद ईडन गार्डन्स की pitch controversy लगातार सुर्खियों में है। मुख्य कोच Gautam Gambhir द्वारा पिच को सही बताने वाले बयान पर कई आलोचनाएं हुईं, लेकिन अब भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच Sitanshu Kotak उनके समर्थन में सामने आए हैं। कोटक ने कहा कि गंभीर ने यह बयान पिच क्यूरेटर्स को अनचाहे “backlash” से बचाने के लिए दिया था। भारत को चुनौतीपूर्ण पिच पर 30 रन की हार झेलनी पड़ी थी, जिससे मेहमान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
- sakshi choudhary
- 20 Nov, 2025
IPL 2026 Trade Players List: BCCI ने जारी की आधिकारिक ट्रेड लिस्ट, जडेजा-सैमसन से लेकर शमी तक आठ खिलाड़ियों को मिली नई टीम
IPL 2026 Trade Players List: आईपीएल 2026 से पहले बीसीसीआई ने ऑफिशियल ट्रेड विंडो का पूरा अपडेट जारी कर दिया है। इस बार की ट्रेड लिस्ट में कई बड़े और चौंकाने वाले नाम शामिल हैं। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए बोर्ड ने पुष्टि कर दी है कि रवींद्र जडेजा अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे, जबकि संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है। सीजन 19 के ऑक्शन से पहले जारी इस सूची में कुल आठ खिलाड़ियों की टीम बदली है, जिससे फ्रेंचाइजियों की रणनीतियों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
- sakshi choudhary
- 15 Nov, 2025
IPL 2026: CSK के बड़े प्लान का खुलासा! संजू सैमसन ट्रेड के साथ ये तीन धुरंधर भी होंगे मेगा ऑक्शन में निशाने पर
IPL 2026: आईपीएल 2026 को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की रणनीति एक बार फिर चर्चा में है। पूर्व CSK स्पिनर R Ashwin ने अपने यूट्यूब शो Ash Ke Baatein में फ्रेंचाइजी के अगले कदमों पर महत्वपूर्ण संकेत दिए।IPL 2026: आईपीएल 2026 को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की रणनीति एक बार फिर चर्चा में है। पूर्व CSK स्पिनर R Ashwin ने अपने यूट्यूब शो Ash Ke Baatein में फ्रेंचाइजी के अगले कदमों पर महत्वपूर्ण संकेत दिए। जहां एक ओर Sanju Samson Ravindra Jadeja trade की अटकलों ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा रखा है, वहीं अश्विन ने दावा किया कि CSK केवल इस हाई-प्रोफाइल ट्रेड पर निर्भर नहीं है। उनकी मानें तो मेगा ऑक्शन में टीम तीन खास खिलाड़ियों David Miller, Mohammed Shami और Rahul Chahar पर बड़ा दांव लगा सकती है। उनका कहना है कि यदि ये खिलाड़ी रिलीज होते हैं, तो एक फिनिशर, मजबूत death bowler और backup leg-spinner की CSK की जरूरतें पूरी हो सकती हैं।
- sakshi choudhary
- 14 Nov, 2025
PAK vs SL: श्रीलंकाई टीम की सुरक्षा बढ़ाई गई, Islamabad Blast के बाद PCB ने किए कड़े इंतजाम
PAK vs SL: पाकिस्तान दौरे पर आई Sri Lanka Cricket Team की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। Islamabad Suicide Bombing की घटना के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सुरक्षा व्यवस्था को “फूलप्रूफ” बनाने के आदेश जारी किए हैं। हाल ही में इस हमले में 12 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। PCB Chairman और Home Minister Mohsin Naqvi ने खुद श्रीलंकाई अधिकारियों से मुलाकात कर भरोसा दिलाया कि खिलाड़ियों की सुरक्षा में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। टीम के होटल से लेकर स्टेडियम तक, हर रूट पर Pakistan Army और Paramilitary Rangers को तैनात किया गया है।
- sakshi choudhary
- 12 Nov, 2025
Ravindra Jadeja और Pathirana ने Deactivate किया Instagram Account, CSK Fans में मचा हड़कंप!
Ravindra Jadeja: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए रविवार का दिन किसी झटके से कम नहीं रहा। टीम के दो अहम खिलाड़ियों Ravindra Jadeja और Matheesha Pathirana ने अचानक अपने Instagram accounts deactivate कर दिए, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। फैंस ने यह नोट किया कि जडेजा का वेरिफाइड अकाउंट royalnavghan अब उपलब्ध नहीं है। इसी बीच Pathirana का अकाउंट भी गायब हो गया, जिससे अटकलें और तेज हो गईं कि CSK टीम कैंप में कुछ बड़ा चल रहा है। सोशल मीडिया पर फैन्स ने सवाल उठाना शुरू कर दिया “क्या Jadeja का RR trade फाइनल होने वाला है?”
- sakshi choudhary
- 10 Nov, 2025
IND vs PAK Women ODI World Cup 2025: भारतीय महिला टीम भी नहीं मिलाएगी हाथ, 5 अक्तूबर को कोलंबो में होगा महामुकाबला
IND vs PAK Women ODI World Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट संबंध एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एशिया कप 2025 के दौरान भारतीय पुरुष टीम द्वारा अपनाई गई No Handshake Policy अब भारतीय महिला टीम भी अपनाने जा रही है। हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी में भारतीय टीम 5 अक्तूबर को कोलंबो (Colombo) में पाकिस्तान से भिड़ेगी। मैच से पहले और बाद में खिलाड़ियों के बीच न तो हैंडशेक होगा और न ही कोई औपचारिक फोटो सेशन।
- sakshi choudhary
- 02 Oct, 2025
शाहिद अफरीदी का निशाना! "Choose PCB or Politics", मोहसिन नकवी को दी कड़ी चेतावनी
कराची। एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025 Final) में भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट (Pakistan Cricket) विवादों में घिर गया है। फाइनल मुकाबले से ज्यादा चर्चा उस ट्रॉफी विवाद की रही, जिसने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की साख पर गहरा सवाल खड़ा कर दिया। इस पूरे मामले में पीसीबी अध्यक्ष और गृह मंत्री मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) के रवैये की जमकर आलोचना हुई। अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने नकवी पर सीधा वार करते हुए कहा है कि उन्हें जल्द तय करना होगा कि वे "Choose PCB or Politics"।
- sakshi choudhary
- 01 Oct, 2025
Asia Cup 2025: टीम इंडिया का गोल्डन एरा!17 मैचों की अजेय लय और पाकिस्तान पर ऐतिहासिक क्लीन स्वीप
Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय अपने Golden Era से गुजर रही है। एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। यह जीत केवल ट्रॉफी तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसके साथ भारत ने बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में लगातार 17 जीत दर्ज कर नया रिकॉर्ड बनाया।
- sakshi choudhary
- 29 Sep, 2025
IND vs PAK Final: खिताबी मुकाबले में भारत का रिकॉर्ड कमजोर, 18 साल से नहीं मिली जीत
IND vs PAK Final: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई में खेला जाएगा। दोनों टीमें मौजूदा टूर्नामेंट में तीसरी बार आमने-सामने होंगी। भारत ने ग्रुप और सुपर-4 चरण में पाकिस्तान को मात दी थी और अब उसकी नजर जीत की हैट्रिक पर है। हालांकि, India vs Pakistan Final Stats की बात करें तो भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। बीते 18 सालों में भारत किसी भी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान को नहीं हरा सका है।
- sakshi choudhary
- 26 Sep, 2025
ED की पूछताछ में Robin Uthappa! अवैध Betting App Case से जुड़ा बड़ा खुलासा
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मुख्यालय पहुंचे। उन्हें एक कथित अवैध ऑनलाइन Betting App से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। ईडी ने उथप्पा को सुबह 11 बजे पेश होने का नोटिस दिया था ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनका 1xBet नामक एप से क्या संबंध रहा है। इस दौरान एजेंसी ने उनके बयान दर्ज किए और यह जांच शुरू की कि क्या उन्होंने इस एप को प्रमोट या एंडोर्स किया था।
- sakshi choudhary
- 22 Sep, 2025
IND vs PAK Asia Cup 2025: पाकिस्तान की फिर हुई किरकिरी, एंडी पायक्रॉफ्ट ही होंगे Match Referee
IND vs PAK Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले Asia Cup 2025 Super-4 clash से पहले पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की बार-बार की आपत्तियों को नज़रअंदाज़ करते हुए एंडी पायक्रॉफ्ट (Andy Pycroft) को इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का मैच रेफरी नियुक्त कर दिया है।
- sakshi choudhary
- 20 Sep, 2025
Asia Cup 2025: PCB की हेकड़ी निकली, ICC से गिड़गिड़ाने के बाद Pakistan Team ने किया Practice
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की प्रतिष्ठा दांव पर लग गई है। भारत से हार और विवादों के बाद PCB ने एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) पर दबाव बनाने की कोशिश की। पाकिस्तान ने मांग की कि एंडी पायक्रॉफ्ट (Andy Pycroft) की जगह रिची रिचर्डसन (Richie Richardson) को UAE बनाम Pakistan मैच का रेफरी बनाया जाए। हालांकि ICC ने इस मांग को खारिज कर दिया, जिससे पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) को बड़ा झटका लगा। नकवी इस समय पाकिस्तान सरकार में गृह मंत्री भी हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।
- sakshi choudhary
- 17 Sep, 2025





