यमुना सिटी

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन से पहले तैयारियों में तेजी, अपर मुख्य सचिव करेंगे अहम समीक्षा बैठक

Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रशासन ने तेजी पकड़ ली है। एयरपोर्ट से जुड़ी आवश्यक मंजूरियों (NOC) और तकनीकी compliances की समीक्षा के लिए नागरिक उड्डयन विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार गुरुवार को एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। यह बैठक एयरपोर्ट परिसर में ही आयोजित होगी, जहां यमुना प्राधिकरण (YEIDA), नायल अधिकारियों के साथ-साथ डीजीसीए और ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। बैठक का उद्देश्य सभी लंबित अनुमतियों को निपटाना और उद्घाटन से पहले आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करना है।

top-news

पैनासिया मेडिकल टेक और YEIDA मेडिक‍ल डिवाइसेस पार्क में साझेदारी की संभावनाएँ तेज़, उद्योग को मिलेगी नई गति

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के चिकित्सा उपकरण पार्क को लेकर उद्योग जगत में उत्साह बढ़ रहा है। मंगलवार, 18 नवंबर 2025 को OSD/नोडल अधिकारी शैलेंद्र कुमार भाटिया (IAS) ने पैनासिया मेडिकल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड की अत्याधुनिक निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। उनके साथ मेडिकल डिवाइस एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रवीण मित्तल और EY के अधिकारी मौजूद थे। पैनासिया, फार्मास्यूटिकल्स विभाग की PLI योजना का प्रमुख लाभार्थी है और अपनी 3.5 एकड़ की कैंपस यूनिट में सभी महत्वपूर्ण घटकों का इन-हाउस निर्माण करती है। कंपनी 19 देशों को अपने उन्नत कैंसर केयर एवं इमेजिंग उपकरण निर्यात करती है और 450 से अधिक विशेषज्ञों को रोजगार देती है।

top-news

Delhi Fair: यूपी पवेलियन में YEIDA का दमदार प्रदर्शन, निवेशकों की पहली पसंद बना यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 44वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तर प्रदेश की भागीदारी इस बार बेहद खास रही। हॉल नंबर–02 में सजे यूपी पवेलियन ने परंपरा, तकनीक और भविष्य की औद्योगिक संभावनाओं का ऐसा संगम प्रस्तुत किया कि आगंतुकों की भीड़ लगातार जुटी रही। यूपी दिवस पर MSME, ODOP और टेक्नोलॉजी आधारित परियोजनाओं के भव्य प्रदर्शन के बीच सबसे अधिक चर्चा में रहा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) का स्टॉल, जिसने अपनी हाईटेक योजनाओं और विज़नरी प्रोजेक्ट्स से निवेशकों को नई दिशा दिखाई।

top-news

YEIDA ने SAEL Industries को 200 एकड़ में Solar Manufacturing Hub के लिए भूमि आवंटित की

Yamuna Expressway Industrial Development Authority (YEIDA) ने Sector-8 में SAEL Solar P6 Private Limited को करीब 200 एकड़ औद्योगिक भूमि आवंटित की है, जहां integrated solar-manufacturing facility, TOPCon technology, और बड़े पैमाने पर solar module production जैसी हाई-टेक यूनिट्स स्थापित की जाएंगी। यह ₹8,200 करोड़ का निवेश उत्तर प्रदेश सरकार की मंजूरी के बाद आगे बढ़ाया गया है। YEIDA के CEO राकेश कुमार सिंह और OSD शैलेंद्र कुमार भाटिया ने SAEL अधिकारियों को औपचारिक रूप से Letter of Allotment सौंपा।

top-news

YEIDA Board Meeting 2025: औद्योगिक विकास, Hydrogen Bus Project और One Map Portal पर लिए गए अहम निर्णय

YEIDA Board Meeting 2025: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की 87वीं बोर्ड बैठक दिनांक 07 नवम्बर 2025 (शुक्रवार) को अध्यक्षा आलोक कुमार (अपर मुख्य सचिव, औद्योगिक विकास विभाग) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सीईओ राकेश कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों से संबंधित एजेंडा बिंदु प्रस्तुत किए। बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक ₹1746.38 करोड़ की पूंजीगत प्राप्तियां हुईं, जो पिछले वर्ष से 112% अधिक हैं। साथ ही, वर्ष 2014-15 से अब तक किसानों को ₹2925.06 करोड़ की अतिरिक्त प्रतिकर राशि (No Litigation Incentive) वितरित की जा चुकी है।

top-news

Greater Noida News: हेरीटेज सिटी के विकास मॉडल पर जल्द लगेगी मुहर, Yamuna City में Hydrogen Bus संचालन योजना को मिलेगी मंजूरी

Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की Board Meeting सात नवंबर को आयोजित होगी, जिसमें वृंदावन के पास राया अर्बन सेंटर में प्रस्तावित Heritage City के विकास मॉडल पर अहम फैसला लिया जाएगा। पिछली बोर्ड बैठक में बनी समिति ने इसे Hybrid Model पर विकसित करने की सिफारिश की थी। इस बैठक में “One Map Portal” को भी लॉन्च किए जाने की संभावना है, जिससे सभी विभागों की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। सोमवार को सीईओ राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने एजेंडा पर चर्चा की, ताकि आगामी Board Meeting में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकें।

top-news

Yamuna City: एक क्लिक पर मिलेगी Yamuna City के Plots और Development Works की जानकारी, 7 नवंबर को लॉन्च होगा 'One Map Portal'

Greater Noida: अब Yamuna City के निवासी या यहां Plot खरीदने की योजना बना रहे लोगों को Authority के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Yamuna Expressway Industrial Development Authority (YEIDA) सात नवंबर को अपना ‘One Map Portal’ लॉन्च करने जा रही है, जिससे नागरिक एक क्लिक पर अपने भूखंडों और विकास कार्यों की जानकारी Online देख सकेंगे। यह Portal पूरी तरह Digital होगा और Transparency बढ़ाने में मदद करेगा। अब यह पता लगाना आसान होगा कि किस Sector में कितने Plots Developed हुए हैं, कितने Allotted हैं और कितने अभी शेष हैं।

top-news

Yamuna City News: Noida Airport Inauguration के साथ हो सकता है Film City का Shilanyas, खत्म हुई जमीन से जुड़ी सभी बाधाएं

Yamuna City News: ग्रेटर नोएडा में बनने वाली Film City Project को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से अटकी पड़ी जमीन से जुड़ी बाधाएं आखिरकार खत्म हो गई हैं। करीब 230 एकड़ भूमि में बनने वाली यह फिल्म सिटी अब हकीकत बनने की ओर बढ़ रही है। अधिकारियों के मुताबिक, Noida International Airport के Inauguration Ceremony के दौरान ही प्रधानमंत्री Narendra Modi के हाथों Film City Foundation Stone रखा जा सकता है। यह ऐतिहासिक पल 30 अक्तूबर को होने की संभावना है, जब प्रधानमंत्री यमुना सिटी पहुंचेंगे।

top-news

Yamuna Authority: यमुना एक्सप्रेसवे पर 60 मीटर और 30 मीटर रोड निर्माण का निरीक्षण, CEO ने अधिकारियों को दिए विशेष निर्देश

Yamuna Expressway पर CEO राकेश कुमार सिंह ने 60 मीटर और 30 मीटर रोड निर्माण का निरीक्षण किया और अधिकारियों को समयबद्ध निर्माण के निर्देश दिए।

top-news

Yamuna Authority: यमुना प्राधिकरण के CEO राकेश कुमार सिंह का कार्यकाल बढ़ा, 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Yamuna Authority: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को बड़ा निर्णय लेते हुए यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) राकेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। राकेश कुमार सिंह 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए थे, लेकिन उनकी कार्यकुशलता और ईमानदारी को देखते हुए सरकार ने तत्काल आदेश जारी करते हुए उन्हें 30 सितंबर 2026 तक पुनः इस पद पर नियुक्त कर दिया। यह फैसला क्षेत्र की महत्वपूर्ण development projects को समय पर पूरा कराने के उद्देश्य से लिया गया है।

top-news

Yamuna City: यमुना सिटी में बनेगा CIIT Centre, टाटा टेक्नोलॉजीज देगी Training और Startup Support

Yamuna City: यमुना सिटी अब नए स्टार्टअप्स और टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली युवाओं के लिए हब बनने जा रही है। यमुना प्राधिकरण यहां Centre for Innovation, Invention, Incubation and Training (CIIT) स्थापित करेगा, जिसका संचालन Tata Technologies Limited करेगी। यह प्रोजेक्ट युवाओं को एक ही छत के नीचे skill development training, incubation support और product creation की सुविधा देगा। सरकार ने इस संस्थान के लिए टाटा टेक्नोलॉजीज को अधिकृत कर दिया है और अब इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

top-news

YEIDA में मिंडा-गोयनका ग्रुप का बड़ा निवेश, Auto & Solar Sector को मिलेगा Boost

YEIDA: यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) क्षेत्र अब देश के बड़े investment hub के रूप में तेजी से उभर रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक, Minda Corporation Limited और RP-Sanjiv Goenka Group यहां हजारों करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहे हैं। इससे न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी।

top-news

Yamuna Authority: यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में 550 करोड़ की भूमि अवैध कब्जे से मुक्त, जेवर बांगर व मेवला गोपालगढ़ में चला ध्वस्तीकरण अभियान

Yamuna Authority: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने अपने अधिसूचित क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण (Illegal Encroachment) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) राकेश कुमार सिंह के कड़े निर्देशों के बाद विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार 12 सितंबर 2025 को जेवर बांगर और मेवला गोपालगढ़ गांवों में ध्वस्तीकरण (Demolition Drive) अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 1,10,000 वर्गमीटर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। इस भूमि की बाजार कीमत लगभग 550 करोड़ रुपए आंकी गई है।

top-news

India MedTech Expo 2025: भारत मंडपम में हुआ भव्य आगाज़, मेडिकल डिवाइसेज सेक्टर को मिलेगी नई उड़ान

India MedTech Expo 2025: प्रगति मैदान स्थित Bharat Mandapam में आज से India MedTech Expo 2025 की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन भारत सरकार के कॉमर्स एवं इंडस्ट्री मंत्री पीयूष गोयल ने किया। वहीं, Hall No. 14 में आयोजित Medical Devices Park Exhibition का शुभारंभ अमित अग्रवाल, सचिव, डिपार्टमेंट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल, मिनिस्ट्री ऑफ़ केमिकल एंड फर्टिलाइज़र द्वारा किया गया। इस एक्स्पो में देश-विदेश से आए उद्योग जगत के विशेषज्ञ और सरकारी प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

top-news

YEIDA: यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण को मिला Special Achievement Award in GIS, ESRI User Conference में सम्मानित

YEIDA: यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने तकनीकी नवाचार और स्मार्ट गवर्नेंस की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। होटल पुलमैन, एरोसिटी, दिल्ली में आयोजित ESRI User Conference में YEIDA को Special Achievement Award in GIS से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार प्राधिकरण को आधुनिक शहरी व औद्योगिक विकास, पारदर्शी प्रशासन और नागरिक-केंद्रित सेवाओं के लिए GIS (Geographic Information System) के बेहतरीन उपयोग हेतु प्रदान किया गया।

top-news

Yamuna Authority: यीडा ने अपनाई नई रणनीति! सेक्टरों के विकास के लिए चंक बनाकर खरीदी जाएगी जमीन

यमुना प्राधिकरण (YEIDA) ने जेवर क्षेत्र में नए सेक्टरों के विकास के लिए जमीन खरीद नीति में बदलाव किया है। अब किसानों से जमीन तभी खरीदी जाएगी जब कम से कम 10 एकड़ का पूरा चंक (Chunk Land Purchase) तैयार होगा। पहले छोटे-छोटे टुकड़ों में जमीन खरीदने से सड़क, सीवर और प्लॉट अलॉटमेंट जैसी सुविधाओं के विकास में बाधा आती थी। नई रणनीति से Dispute Free Land उपलब्ध होगी और सेक्टरों का Planned Development तेज़ी से हो सकेगा।

top-news

YEIDA: यमुना प्राधिकरण में भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोल, करप्शन फ्री संगठन ने उठाई किसानों की आवाज

YEIDA: यमुना प्राधिकरण के खिलाफ गुरुवार को Corruption Free India Organization के कार्यकर्ताओं ने मास्टर दिनेश नागर के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण में बड़े पैमाने पर Corruption हो रहा है और विकास कार्यों में Poor Quality Material का प्रयोग किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को Social, Economic, Educational और Medical Sector में सशक्त किया जाए।

top-news

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags