Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन
● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली
● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई
● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका
● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा
● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट
● UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से शुरू होगा ट्रेड शो, 5 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान
टॉक्सिक टीजर ने मचाया हलचल, राम गोपाल वर्मा ने गीतू मोहनदास को बताया महिला सशक्तिकरण का प्रतीक
अभिनेता यश के 40वें जन्मदिन पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई।
- sakshi choudhary
- 08 Jan, 2026
अभिनेता यश के 40वें जन्मदिन पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई। टीजर में दिखाए गए कुछ इंटीमेट सीन्स ने दर्शकों को चौंका दिया और इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। खास बात यह रही कि फिल्म की लेखक और निर्देशक गीतू मोहनदास हैं, जिनके इस साहसिक विजन ने फिल्म को सुर्खियों में ला दिया है।
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने टॉक्सिक का टीजर देखने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गीतू मोहनदास की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि टॉक्सिक का टीजर देखकर उन्हें पूरा विश्वास हो गया है कि गीतू मोहनदास महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी पुरुष निर्देशक में इतना साहस नहीं है और वह अब भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि यह टीजर एक महिला निर्देशक ने शूट किया है।
गीतू मोहनदास इससे पहले मलयालम सिनेमा में अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने 2014 में लायर्स डाइस से निर्देशन की शुरुआत की थी, जिसे दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले और यह ऑस्कर की दौड़ में भी शामिल रही। इसके बाद 2019 में मूथोन का निर्देशन किया, जिसे सराहना मिली। टॉक्सिक उनकी तीसरी फिल्म है, जिसे कन्नड़ और इंग्लिश में शूट किया गया है और हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत नजर आएंगी।