Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के सुथ्याना में प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, 9500 वर्ग मीटर जमीन से अवैध निर्माण ध्वस्त ● ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती, कई हस्तियों को किया गया सम्मानित ● ग्रेटर नोएडा में एडू विजार्डियंस की पहली ऑफलाइन परीक्षा संपन्न, 5 मिनट में बच्चों ने हल किए 100 सवाल ● Greater Noida News: प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 वरिष्ठ प्रबंधकों के विभाग बदले; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी ● Petrol Diesel Price: सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स खत्म; डीजल और जेट फ्यूल पर बढ़ाई ड्यूटी ● Greater Noida News: नीमका जेल में बंद मां के 5 साल के बेटे का नर्सरी में दाखिला, स्कूल बस लेने आएगी जेल तक ● Noida News: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किए 6 पुलिसकर्मियों के तबादले, सेक्टर-63, 49 और फेस-3 थाने को मिले नए प्रभारी ● पीलीभीत वोटर लिस्ट विवाद: दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ में तैनाती रद्द, शासन ने प्रतीक्षारत किया ● काशी को मिली तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली के लिए दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर; गाजियाबाद और अलीगढ़ में भी होगा ठहराव ● दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, प्रदूषण के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र का बड़ा फैसला

Moringa Leaves Benefits: आयरन, कैल्शियम और कई Vitamins से भरपूर सुपरफूड, दूर होंगी कई बीमारियां

Moringa Leaves Benefits: भारत में सहजन या Moringa Leaves को अक्सर एक साधारण सब्जी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसके पोषण गुण इतने शक्तिशाली हैं कि इसे आज Superfood की श्रेणी में शामिल किया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार मोरिंगा के पत्ते कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और विटामिन के बेहतरीन स्रोत हैं, जो शरीर को मजबूत बनाने और कई बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लोग अक्सर इससे मिलने वाले फायदों से अनजान रहते हैं, इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी है। मोरिंगा की खासियत है कि यह हड्डियों, त्वचा, बाल और इम्यून सिस्टम चारों के लिए फायदेमंद है।
top-news

मोरिंगा के पत्तों में मौजूद Calcium की मात्रा दूध से भी अधिक होती है। सूखे मोरिंगा पाउडर में दूध की तुलना में लगभग चार गुना अधिक कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत रखने, मांसपेशियों के सही कार्य और Osteoporosis से बचाव में मदद करता है। वहीं इनमें पाया जाने वाला Vitamin C संतरे की तुलना में लगभग दोगुना अधिक होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने, घावों को भरने और शरीर में कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक है। यही वजह है कि कई न्यूट्रिशन एक्सपर्ट मोरिंगा को प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट फूड मानते हैं।

इसके अलावा मोरिंगा के पत्तों में Potassium की मात्रा केले की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक होती है, जो Blood Pressure नियंत्रित करने और Heart Health को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं Iron के मामले में मोरिंगा स्पिनच (Spinach) यानी पालक से भी कहीं आगे है। सूखे मोरिंगा पत्तों में पालक की तुलना में लगभग दस गुना अधिक आयरन पाया जाता है, जो एनीमिया से बचाने और शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। कुल मिलाकर Moringa Leaves Benefits इतने अधिक हैं कि इसे रोजमर्रा की डाइट का हिस्सा बनाना बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है।