Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● Greater Noida News: प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 वरिष्ठ प्रबंधकों के विभाग बदले; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी ● Petrol Diesel Price: सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स खत्म; डीजल और जेट फ्यूल पर बढ़ाई ड्यूटी ● Greater Noida News: नीमका जेल में बंद मां के 5 साल के बेटे का नर्सरी में दाखिला, स्कूल बस लेने आएगी जेल तक ● Noida News: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किए 6 पुलिसकर्मियों के तबादले, सेक्टर-63, 49 और फेस-3 थाने को मिले नए प्रभारी ● पीलीभीत वोटर लिस्ट विवाद: दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ में तैनाती रद्द, शासन ने प्रतीक्षारत किया ● काशी को मिली तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली के लिए दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर; गाजियाबाद और अलीगढ़ में भी होगा ठहराव ● दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, प्रदूषण के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र का बड़ा फैसला ● भूटान में ग्लेशियर झील फटने से आई बाढ़, भारत में अलर्ट: आखिर क्या होता है GLOF, हिमालय में क्यों बढ़ रहा है खतरा? ● यूपी दौरे पर अमित शाह को अखिलेश यादव का तंज, बोले- 'बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते', दिल्ली रैली में भी होंगे शामिल ● पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में धूमधाम से मना दिवाली उत्सव, रंगोली-डांस और दीया सजावट प्रतियोगिताओं ने मोहा मन

Noida: Attention! नोएडा एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर, पाइपलाइन मरम्मत के कारण भारी जाम की आशंका

top-news

Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से दिल्ली के मयूर विहार, अक्षरधाम और आईटीओ की ओर जाने वाले यात्रियों को इस वीकेंड भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ सकता है। नोएडा अथॉरिटी और ट्रैफिक पुलिस ने बर्ड फीडिंग प्वाइंट (दलित प्रेरणा स्थल के पास) के पास अंडरग्राउंड वॉटर पाइप की मरम्मत के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने का फैसला किया है। यह डायवर्जन शुक्रवार रात 9 बजे से सोमवार सुबह 4 बजे तक लागू रहेगा। पुलिस के अनुसार, यहां 800 मिमी व्यास की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसकी मरम्मत आवश्यक है।

Noida: मुख्य सड़क का ये हिस्सा रहेगा बंद, इस रूट से करे यात्रा 

ट्रैफिक डीसीपी लखन सिंह यादव ने बताया कि मरम्मत के लिए मुख्य सड़क का लगभग 30 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा हिस्सा बंद रहेगा। इससे एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे परेशानी से बचने के लिए दादरी-छलेरा रोड (DSC रोड) और बॉटनिकल गार्डन वाले रास्ते का इस्तेमाल करें। वहीं, ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रहे वाहन चालकों को कालिंदी कुंज और सरिता विहार केमु रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। कालिंदी कुंज से चिल्ला बॉर्डर और डीएनडी फ्लाईवे जाने वाले वाहनों को सेक्टर 37 और बॉटनिकल गार्डन रूट से भेजा जाएगा।

इस वजह से कराया जा रहा है डायवरजन 

जानकारी के लिए बता दे कि Noida अधिकारियों के अनुसार, पाइपलाइन से पानी का रिसाव हो रहा है जिससे आसपास की जल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। समय पर मरम्मत न होने पर एक्सप्रेसवे को भी नुकसान पहुंच सकता है। मानसून आने से पहले यह काम जरूरी है, इसलिए इसे वीकेंड में पूरा करने का निर्णय लिया गया है। इमरजेंसी वाहनों को सुरक्षित मार्ग दिया जाएगा और किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video

यूपी के DGP राजीव कृष्ण का कड़ा संदेश ‘मीडिया संग लापरवाही पर होगी कार्रवाई’

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के भ्रष्ट अधिकारी हुए सस्पेंड!