Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● Greater Noida News: प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 वरिष्ठ प्रबंधकों के विभाग बदले; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी ● Petrol Diesel Price: सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स खत्म; डीजल और जेट फ्यूल पर बढ़ाई ड्यूटी ● Greater Noida News: नीमका जेल में बंद मां के 5 साल के बेटे का नर्सरी में दाखिला, स्कूल बस लेने आएगी जेल तक ● Noida News: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किए 6 पुलिसकर्मियों के तबादले, सेक्टर-63, 49 और फेस-3 थाने को मिले नए प्रभारी ● पीलीभीत वोटर लिस्ट विवाद: दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ में तैनाती रद्द, शासन ने प्रतीक्षारत किया ● काशी को मिली तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली के लिए दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर; गाजियाबाद और अलीगढ़ में भी होगा ठहराव ● दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, प्रदूषण के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र का बड़ा फैसला ● भूटान में ग्लेशियर झील फटने से आई बाढ़, भारत में अलर्ट: आखिर क्या होता है GLOF, हिमालय में क्यों बढ़ रहा है खतरा? ● यूपी दौरे पर अमित शाह को अखिलेश यादव का तंज, बोले- 'बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते', दिल्ली रैली में भी होंगे शामिल ● पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में धूमधाम से मना दिवाली उत्सव, रंगोली-डांस और दीया सजावट प्रतियोगिताओं ने मोहा मन

Noida: NCR में आतंकियों के स्लीपर सेल सक्रिय, जीशान की गिरफ्तारी के बाद एजेंसियां सतर्क

Noida: नोएडा में अलकायदा के संदिग्ध आतंकी जीशान अली की गिरफ्तारी ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। खुफिया इनपुट्स के मुताबिक, इलाके में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों के स्लीपर मॉड्यूल अब भी सक्रिय हैं।
top-news

Noida: नोएडा में अलकायदा के संदिग्ध आतंकी जीशान अली की गिरफ्तारी ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। खुफिया इनपुट्स के मुताबिक, इलाके में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों के स्लीपर मॉड्यूल अब भी सक्रिय हैं। इससे पहले भी नोएडा व आसपास के क्षेत्रों से आतंकी और संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार होते रहे हैं, जो इस क्षेत्र को आतंकी नेटवर्क के लिए रणनीतिक रूप से अहम साबित करता है।


Noida: पहले भी एनसीआर में आतंकी गतिविधियां आ चुकी है सामने 

इतिहास गवाह है कि नोएडा पहले भी आतंकियों की गतिविधियों का केंद्र रहा है। 2002 में आईएसआई एजेंट सलीम को सेक्टर-37 से पकड़ा गया था, जबकि 2003 में जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर मंजूर डार को मुठभेड़ में मार गिराया गया। 2009 में एक्सप्रेसवे पर लश्कर के दो आतंकियों – फारुख उर्फ अली मोहम्मद और अबु इस्माइल – को एटीएस और पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर किया। वहीं जर्मन बेकरी ब्लास्ट के आरोपी हिमायत बेग और बिलाल के पास से Noida के सेक्टर-18 का नक्शा भी मिला था, जिससे यहां की संवेदनशीलता और बढ़ जाती है।


घाटकोपर विस्फोट का आरोपी भी नोएडा एनसीआर से हुआ था गिरफ्तार 

नोएडा की भूमिका आतंकी नेटवर्क के विस्तार में पहले भी सामने आई है। घाटकोपर विस्फोट का आरोपी तौफीक, जो हरकत-उल-जिहाद अल इस्लामी से जुड़ा था, नोएडा से गिरफ्तार हुआ था। सेक्टर-14ए से बांग्लादेशी आतंकी अब्दुल की गिरफ्तारी और 2004 में पांच संदिग्ध पाक नागरिकों की गिरफ्तारी ने भी एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया था। जीशान की गिरफ्तारी एक बार फिर यह संकेत देती है कि Noida एनसीआर के शांत दिखने वाले इलाके भी आतंकी साजिशों के लिए सुरक्षित ठिकाने बनते जा रहे हैं।