Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस

'Paws for Faws' campaign: ऑफिस स्क्वेयर ने नोएडा में सड़क पर रहने वाले पशुओं को दी नई उम्मीद और स्वास्थ्य का तोहफा

Paws for Faws Campaign: शहरी जीवन की आपाधापी में उपेक्षित सड़क पर रहने वाले पशुओं को राहत देने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए ऑफिस स्क्वेयर ने ‘पॉज़ फॉर फॉज’ नामक एक विशेष CSR अभियान का आयोजन किया।
top-news

Paws for Faws Campaign: शहरी जीवन की आपाधापी में उपेक्षित सड़क पर रहने वाले पशुओं को राहत देने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए ऑफिस स्क्वेयर ने ‘पॉज़ फॉर फॉज’ नामक एक विशेष CSR अभियान का आयोजन किया। ‘हाउस ऑफ स्ट्रे एनिमल्स’ के सहयोग से चलाए गए इस फीडिंग और डीवर्मिंग ड्राइव ने नोएडा की छह प्रमुख लोकेशनों को कवर किया। इस दौरान सैकड़ों कुत्तों को न केवल पोषणयुक्त खाना दिया गया, बल्कि उनकी डिवर्मिंग भी की गई, जिससे उनके स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर हो सके और संक्रामक रोगों की आशंका कम हो।


Paws for Faws Campaign: कुत्तों को स्नेहपूर्वक मिला प्यार 

यह केवल पशुओं के लिए एक स्वास्थ्य अभियान नहीं था, बल्कि यह उन अनदेखे जीवों को प्यार, देखभाल और सम्मान देने का भावनात्मक प्रयास भी था। वॉल्युन्टियर्स की छह समर्पित टीमों ने सड़कों पर रह रहे कुत्तों को स्नेहपूर्वक खाना खिलाया, उनके साथ समय बिताया और उनके प्रति संवेदनशीलता दिखाई। Wagging Tails और चमकती आंखों के साथ, ये नजारे एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहे थे।


सम्मान समारोह में ऑफिस स्क्वेयर की संस्थापक सरोज मित्तल ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया 

अभियान के समापन पर नोएडा सेक्टर 3 स्थित ऑफिस स्क्वेयर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में ऑफिस स्क्वेयर की संस्थापक सरोज मित्तल ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा, "हर जीवन मायने रखता है, और दया के छोटे कदम भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।" यह पहल ऑफिस स्क्वेयर की समाज कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो कार्यस्थल की सीमाओं से आगे जाकर समुदाय निर्माण में विश्वास करता है।