Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

Greater Noida: बिसरख पुलिस ने शातिर बदमाश को दबोचा, गोली लगने से घायल, चोरी की बाइक और नकदी बरामद

Greater Noida: थाना बिसरख क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार, बिसरख पुलिस चार मूर्ति से सूरजपुर मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखा।
top-news

Greater Noida: थाना बिसरख क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार, बिसरख पुलिस चार मूर्ति से सूरजपुर मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखा। रोकने के प्रयास पर उसने भागने की कोशिश की। पीछा करते हुए पुलिस टीम ने नर्सरी कट तिराहे के पास उसे घेर लिया। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली युवक के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।


अलीगढ़ का रहने वाला है आरोपी, पुलिस जाँच में ये बाते आई सामने 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन के रूप में की गई है। साथ ही आरोपी थाना हरदुआगंज, अलीगढ़ का रहने वाला है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, थाना फेस-2 से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और ₹5000 नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। Greater Noida के बिसरख थाना पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस कमिश्नरेट ने दी ये अहम जानकारी 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पवन एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की मीडिया सेल ने पुष्टि की कि पवन लंबे समय से वांछित था और उसकी गिरफ्तारी Greater Noida पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है।