Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के 64 गांवों और सेक्टरों में लगेंगी 3740 Street Light और 80 हाईमास्ट लाइटें, अंधेरा होगा खत्म

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) ने जेवर विधानसभा क्षेत्र के 64 गांवों में Street Light और हाईमास्ट लाइट लगाने की योजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर यह कार्य प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह की निगरानी में किया जा रहा है।
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) ने जेवर विधानसभा क्षेत्र के 64 गांवों में Street Light और हाईमास्ट लाइट लगाने की योजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर यह कार्य प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह की निगरानी में किया जा रहा है। विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के वर्क सर्किल-3 के वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल के अनुसार, गांवों में कुल 3740 स्ट्रीट लाइटें और 80 हाईमास्ट लाइटें श्मशान घाट, कब्रिस्तान, चौराहों और स्कूलों में लगाई जाएंगी।


Greater Noida: एसीईओ प्रेरणा सिंह ने दी मंजूरी, जल्द शुरु होगी टेंडर प्रक्रिया 

प्राधिकरण (GNIDA) ने रोजा याकूबपुर और खोदना खुर्द गांव के 6% आबादी भूखंड में भी विद्युतीकरण और Street Light लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीईओ को रिपोर्ट सौंपने के बाद एसीईओ प्रेरणा सिंह ने मंजूरी दे दी है और अब टेंडर प्रक्रिया पूरी करके कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इस काम के लिए कंपनियों का चयन भी कर लिया गया है और उन्हें कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दे दिए गए हैं। वहीं सेक्टर अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा, श्री और ईटा में खराब स्ट्रीट व हाईमास्ट लाइटों को भी ठीक कर दिया गया है।


गाँव के अँधेरे इलाके का हुआ निरीक्षण 

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि प्राधिकरण (GNIDA) की टीम ने गांवों और सेक्टरों में अंधेरे वाले ब्लैक स्पॉट्स की पहचान कर ली है। सभी चिन्हित स्थानों पर Street Light और हाईमास्ट लाइटें लगाकर इन ब्लैक स्पॉट्स को समाप्त किया जाएगा। विभाग को यह कार्य निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे गांव और सेक्टर और अधिक सुरक्षित और रोशन बन सकें।