Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में प्लॉट धारकों के लिए बड़ी राहत! शुरू हुई वन टाइम सेटलमेंट योजना

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बहुप्रतीक्षित वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना को मंज़ूरी दे दी है। इस योजना का लाभ उन फ्लैट धारकों को मिलेगा जिनकी इकाइयों का आकार 121 वर्ग मीटर तक है, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) और मध्यम आय वर्ग (MIG) शामिल हैं।
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बहुप्रतीक्षित वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना को मंज़ूरी दे दी है। इस योजना का लाभ उन फ्लैट धारकों को मिलेगा जिनकी इकाइयों का आकार 121 वर्ग मीटर तक है, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) और मध्यम आय वर्ग (MIG) शामिल हैं। इस योजना के तहत बकाया प्रीमियम और लीज डीड पर लगने वाले ब्याज व विलंब शुल्क में बड़ी राहत दी जाएगी। CEO रवि कुमार एन.जी. के मुताबिक, इससे करीब 2,000 आवंटी लाभान्वित होंगे और लंबित लीज रजिस्ट्रेशन को तेजी मिलेगी। यह योजना 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी।


Greater Noida: फ्लैट धारकों की समस्याओं के अलावा इन चीजो पर हुई बात 

बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए की। इस दौरान फ्लैट धारकों की समस्याओं के अलावा बाढ़ सुरक्षा और हवाई अड्डे के सुरक्षा कर्मचारियों के लिए आवास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी निर्णय लिए गए। बाढ़ से सुरक्षा के मद्देनज़र ऐमनाबाद बंध पर एक रेगुलेटर बनाने की स्वीकृति भी दी गई है, जो भारी बारिश के दौरान हिंडन नदी के जल को शहरी इलाकों में घुसने से रोकेगा। इस प्रोजेक्ट पर ₹10.56 करोड़ की लागत आएगी जिसे सिंचाई विभाग क्रियान्वित करेगा।


सुरक्षा में तैनात जवानोे को मिलेंगे इस श्रेणी के फ्लैट 

वहीं, Greater Noida में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए तैनात CISF जवानों को सेक्टर ओमिक्रॉन 1A में स्थित 467 खाली फ्लैट किराए पर दिए जाएंगे। ये फ्लैट LIG और MIG श्रेणी के होंगे, जिससे जवानों को सुरक्षित और सुलभ आवास मिल सके। इससे न केवल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी बल्कि एयरपोर्ट विकास में भी तेजी आएगी।