Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

Greater Noida Encounter: अंतरराज्यीय टप्पेबाज अजय उर्फ टिंकू गिरफ्तार, 10 लाख की ठगी का आरोपी

Greater Noida Encounter: थाना बिसरख पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह के एक शातिर सदस्य अजय उर्फ टिंकू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भुना थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला बाल्मिकी का रहने वाला है।
top-news

Greater Noida Encounter: थाना बिसरख पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह के एक शातिर सदस्य अजय उर्फ टिंकू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भुना थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला बाल्मिकी का रहने वाला है। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, चोरी की बिना नंबर प्लेट वाली बाइक और पांच हजार रुपये बरामद किए गए। अजय को मुठभेड़ में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।


Greater Noida Encounter: एडीशनल डीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताई वारदात की पूरी कहानी 

एडीशनल डीसीपी ह्रदेश कठेरिया ने जानकारी दी कि बिसरख पुलिस चिपियाना बुजुर्ग टी-प्वाइंट पर वाहनों की जांच कर रही थी, तभी संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस इशारा करते ही युवक भागने लगा और पीछा करने पर उसकी बाइक गिर गई। घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, लेकिन जवाबी कार्रवाई में घायल होकर पकड़ लिया गया। Greater Noida Encounter पर पुलिस ने बताया कि अजय के खिलाफ हरियाणा में पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।


पूछताछ के दौरान अजय ने कबूल की ये अहम बाते 

पूछताछ के दौरान अजय ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों लोकेश मिश्रा, पवन कुमार और संजीव कुमार के साथ मिलकर 1 जुलाई को चेरी काउण्टी पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये की ठगी की थी। उसके तीनों साथी पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके हैं। Greater Noida Encounter के बाद पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है ताकि पूरे गैंग पर शिकंजा कसा जा सके।