Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

Greater Noida: बीटेक छात्रा की आत्महत्या पर गरमाया माहौल! एबीवीपी का KCC College के बाहर जोरदार प्रदर्शन, प्रशासन पर गंभीर आरोप

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा स्थित केसीसी कॉलेज में बीटेक छात्रा खुशबू की आत्महत्या को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों और कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए धरना दिया और न्याय की मांग की।
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा स्थित केसीसी कॉलेज में बीटेक छात्रा खुशबू की आत्महत्या को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों और कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए धरना दिया और न्याय की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज गेट को घेरकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कॉलेज में प्रवेश-निर्गम रोक दिया।


Greater Noida: कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय ने लगाई न्याय की गुहार 

एबीवीपी के मुताबिक, छात्रा पर परीक्षा के दौरान नकल का झूठा आरोप लगाया गया था और उस पर यूएफएम (अनफेयर मीन्स) केस डाल दिया गया। इस आरोप के चलते खुशबू मानसिक तनाव में आ गई थी। उसने कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अंततः वह इस मानसिक दबाव, सामाजिक अपमान और भविष्य की चिंता से परेशान होकर आत्महत्या करने को मजबूर हो गई।


एबीवीपी नेताओं ने दी ये चेतावनी 

प्रदर्शनकारी छात्रों ने डीसीपी साद मियां को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपितों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने, मामले की Greater Noida महिला थाना या एसआईटी से निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों को निलंबित करने और सभी तकनीकी संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य परामर्श केंद्र व एंटी-हैरासमेंट सेल स्थापित करने की मांग की। एबीवीपी नेताओं ने चेताया कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। धरने में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और परिषद पदाधिकारी शामिल हुए।