Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

World Breast feeding Week: विश्व मातृ स्तनपान सप्ताह पर बैक्सन होम्योपैथिक कॉलेज ने किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

World Breast feeding Week: विश्व मातृ स्तनपान सप्ताह (1-7 अगस्त 2025) के अवसर पर बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, ग्रेटर नोएडा द्वारा ग्राम देवला के आंगनवाड़ी केंद्र में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
top-news

World Breast feeding Week: विश्व मातृ स्तनपान सप्ताह (1-7 अगस्त 2025) के अवसर पर बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, ग्रेटर नोएडा द्वारा ग्राम देवला के आंगनवाड़ी केंद्र में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य प्रबंध निदेशक डॉ. एस. पी. एस. बक्शी और प्राचार्य प्रो. डॉ. सी. पी. शर्मा के मार्गदर्शन में कॉलेज के इंटर्न छात्रों रितिका, अनन्या वार्ष्णेय, अनन्या भंडारी, उर्वशी और अमिताभ द्वारा एक प्रभावशाली नाटक श्रृंखला प्रस्तुत की गई। इसके माध्यम से उन्होंने गर्भवती महिलाओं को नवजात शिशु के लिए समय पर स्तनपान कराने के महत्व के प्रति जागरूक किया।


World Breast feeding Week: कार्यक्रम के दौरान विभिन्न डॉ ने दी ये अहम जानकारी 


कार्यक्रम के दौरान कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. निमेश कुमार और डॉ. अर्चना दुबे ने स्तनपान से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों को साझा किया। उन्होंने बताया कि जन्म के तुरंत बाद मिलने वाला कोलेस्ट्रम (पीला, गाढ़ा दूध) शिशु के लिए संपूर्ण आहार है, जो उसे रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करता है। उन्होंने जोर दिया कि स्तनपान से शिशु की मानसिक और शारीरिक वृद्धि बेहतर होती है। यह पहल WHO और UNICEF के दिशा-निर्देशों पर आधारित है, जो मातृत्व स्वास्थ्य और शिशु पोषण को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं।


7 अगस्त तक अलग-अलग आंगनवाड़ी केंद्रो पर आयोजित होंगे कार्यक्रम 

जानकारी के लिए बता दे कि World Breast feeding Week के अवसर पर हुए कार्यक्रम के अंत में सभी गर्भवती महिलाओं को फल वितरित किए गए। कॉलेज के कम्युनिटी विभाग द्वारा 1 से 7 अगस्त तक विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर इसी तरह की गतिविधियों का आयोजन जारी रहेगा। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में मातृत्व स्वास्थ्य को सशक्त करने की दिशा में एक अहम कदम है।