Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

Greater Noida Authority: इकोटेक-16 सेक्टर में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, 3000 करोड़ का निवेश, 5000 रोजगार की उम्मीद

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इकोटेक-16 औद्योगिक सेक्टर में जमीन आवंटन और बुनियादी सुविधाओं की अड़चनों को दूर करने के लिए अनिवार्य अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह सेक्टर सुनपुरा, खेड़ी और धूममानिकपुर गांव की लगभग 112 एकड़ जमीन पर विकसित हो रहा है
top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इकोटेक-16 औद्योगिक सेक्टर में जमीन आवंटन और बुनियादी सुविधाओं की अड़चनों को दूर करने के लिए अनिवार्य अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह सेक्टर सुनपुरा, खेड़ी और धूममानिकपुर गांव की लगभग 112 एकड़ जमीन पर विकसित हो रहा है, जिसमें अब तक 38.10 हेक्टेयर जमीन किसानों की सहमति से खरीदी जा चुकी है। हालांकि, शेष जमीन के अधिग्रहण में किसान बाजार दर से कम मुआवजे के कारण तैयार नहीं हैं, जिससे सड़क, बिजली और जलापूर्ति जैसे बुनियादी कार्य बाधित हो रहे हैं।


Greater Noida Authority50 एकड़ जमीन का हुआ आवंटन, इस कंपनी ने खरीदा 

इसी सेक्टर में 50 एकड़ जमीन सोलर कंपनी Avada को आवंटित की गई है, जो 3000 करोड़ रुपये का निवेश कर सौर पैनल व उपकरण निर्माण की इकाई स्थापित करेगी। इस परियोजना से करीब 5000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। कंपनी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में बताया गया है कि यह एक एकीकृत सौर विनिर्माण इकाई होगी, जिसमें सोलर इन गॉट वेफर, सोलर सेल और सोलर मॉड्यूल का उत्पादन किया जाएगा। परियोजना दो चरणों में पूरी की जाएगी और इसका फोकस उत्कृष्टता केंद्र और अनुसंधान पर होगा। 


सड़क निर्माण को दी जा रही प्राथमिकता 

पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह द्वारा हाल ही में किए गए दौरे के बाद Greater Noida Authority ने सड़क निर्माण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी गिरीश कुमार झा ने बताया कि अधिग्रहण प्रक्रिया को तेज कर संबंधित विभागों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। यह पहल न केवल औद्योगिक विकास को बल देगी बल्कि हरित ऊर्जा क्षेत्र को भी नई दिशा देगी।