Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बनेगा पहला कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट, गोबर से मिलेगा ईंधन और आमदनी

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जलपुरा स्थित गोशाला में ग्रेटर नोएडा का पहला कंप्रेस्ड बायो गैस (CBG) प्लांट बनाया जाएगा, जिसकी क्षमता 50 टन प्रतिदिन होगी। इस प्लांट का शिलान्यास सोमवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ लक्ष्मी वीएस द्वारा किया गया।
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जलपुरा स्थित गोशाला में ग्रेटर नोएडा का पहला कंप्रेस्ड बायो गैस (CBG) प्लांट बनाया जाएगा, जिसकी क्षमता 50 टन प्रतिदिन होगी। इस प्लांट का शिलान्यास सोमवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ लक्ष्मी वीएस द्वारा किया गया। इस योजना पर लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसका पूरा खर्च निर्माणकर्ता एजेंसी एस 3 फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड वहन करेगी।


Greater Noida: विधायक तेजपाल नागर ने कही ये अहम बात 

विधायक तेजपाल नागर ने गोशाला पहुंचकर कहा कि गोमाता की सेवा एक पुण्य कार्य है और इस प्लांट से न केवल गोबर का सही उपयोग होगा बल्कि ईंधन उत्पादन और राजस्व वृद्धि भी होगी, जिससे गोशाला संचालन में आर्थिक सहायता मिलेगी। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि इससे आसपास के पशुपालकों को लाभ होगा, वे गोबर बेचकर आमदनी कर सकेंगे और स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा। Greater Noida प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी ने बताया कि इस प्लांट से ग्रीन इंडिया, क्लीन इंडिया मिशन को गति मिलेगी और लोगों से अपील की कि गोबर को नालियों में न फेंकें


इस अहम मौके पर मौजूद रहे ये अधिकारी 

एस 3 फ्यूल के को-फाउंडर विरल शाह ने बताया कि इससे मिलने वाली गैस का उपयोग रसोई गैस या वाहनों में ईंधन के रूप में किया जा सकेगा। आईजीएल के साथ इस विषय पर बातचीत जारी है। Greater Noida में इस मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी जैसे ओएसडी गिरीश कुमार झा, जीएम आरके भारती और वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार गौतम उपस्थित रहे।