Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

Greater Noida: लोकेशन पूछना पड़ा महंगा! ग्रेटर नोएडा की DM Medha Roopam ने असलहा बाबू को चार्ज से हटाया

Greater Noida: जिला कार्यालय में एक मामूली सी बात ने बड़ा मोड़ ले लिया जब डीएम मेधा रूपम ने असलहा बाबू अरविंद कुमार को उनके पद से हटा दिया। मामला शनिवार शाम का है जब डीएम अपने कार्यालय में देर शाम तक मौजूद थीं। इसी दौरान असलहा बाबू ने DM Medha Roopam के चालक को फोन कर उनकी लोकेशन के बारे में पूछा।
top-news

Greater Noida: जिला कार्यालय में एक मामूली सी बात ने बड़ा मोड़ ले लिया जब डीएम मेधा रूपम ने असलहा बाबू अरविंद कुमार को उनके पद से हटा दिया। मामला शनिवार शाम का है जब डीएम अपने कार्यालय में देर शाम तक मौजूद थीं। इसी दौरान असलहा बाबू ने DM Medha Roopam के चालक को फोन कर उनकी लोकेशन के बारे में पूछा। जब डीएम कार्यालय से बाहर निकल रही थीं, उन्होंने चालक से फोन के बारे में पूछा तो उसने बताया कि घर से कॉल आई थी।


Greater Noida: डीएम मेधा रूपन ने नहीं माफ की लापरवाही

चालक के मोबाइल की जांच की गई तो पता चला कि कॉल घर से नहीं बल्कि असलहा बाबू अरविंद कुमार की थी। जब डीएम मेधा रूपम ने चालक से इस कॉल का कारण पूछा, तो उसने बताया कि असलहा बाबू आपकी लोकेशन पूछ रहे थे। इस पर DM Medha Roopam ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अरविंद कुमार को तत्काल चार्ज से मुक्त कर दिया और उनकी जगह सत्येंद्र कुमार को नया असलहा बाबू नियुक्त किया गया है।


DM Medha Roopam के एक्शन से मिला सख्ती का संदेश

Greater Noida में डीएम की इस कार्रवाई से जिले के प्रशासनिक गलियारों में सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है कि अनुशासनहीनता और अनावश्यक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इस घटनाक्रम के बाद से अधिकारी वर्ग में चर्चा तेज हो गई है और भविष्य में किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधियों से बचने की चेतावनी दी जा रही है।