Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट ● UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से शुरू होगा ट्रेड शो, 5 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान

Illegal Colony: नोएडा में 62 अवैध सोसायटियों पर बड़ी कार्रवाई! 39 डेवलपर्स होंगे भूमाफिया घोषित

Illegal Colony: नोएडा के सलारपुर खादर क्षेत्र में प्राधिकरण की अधिसूचित और अर्जित भूमि पर 62 अवैध सोसायटियों का विकास करने वाले 39 डेवलपर्स पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। नोएडा प्राधिकरण ने इन डेवलपर्स को पहले ही 15 जुलाई को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर अवैध निर्माण को स्वयं ध्वस्त करने का निर्देश दिया था
top-news

Illegal Colony: नोएडा के सलारपुर खादर क्षेत्र में प्राधिकरण की अधिसूचित और अर्जित भूमि पर 62 अवैध सोसायटियों का विकास करने वाले 39 डेवलपर्स पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। नोएडा प्राधिकरण ने इन डेवलपर्स को पहले ही 15 जुलाई को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर अवैध निर्माण को स्वयं ध्वस्त करने का निर्देश दिया था, लेकिन किसी ने भी इसका पालन नहीं किया। अब प्राधिकरण ने इन डेवलपर्स को भूमाफिया घोषित कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोमवार को जिलाधिकारी के साथ हुई बैठक में इस पर अहम निर्णय लिया गया।


Illegal Colony: नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ लोकेश एम ने दिए ये निर्देश 

प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम. ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी 39 डेवलपर्स की खसरा नंबर के अनुसार फाइल तैयार कर जिला प्रशासन को भेजी जाए। उल्लेखनीय है कि कई इमारतें महर्षि आश्रम की जमीन पर भी बनाई जा रही हैं। बिना किसी स्वीकृति या मानचित्र अनुमोदन के 2018 से चल रहे इन निर्माण कार्यों ने इलाके में एक अवैध शहर की नींव रख दी है। इसमें शामिल खसरा नंबर प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहित और कब्जा प्राप्त जमीनों के अंतर्गत आते हैं, जिन्हें किसानों ने गलत तरीके से अपने नाम दाखिल-खारिज करवा लिया है।


प्राधिकरण ने आम जनता से की सतर्क रहने की अपील 

प्राधिकरण ने आम जनता से अपील की है कि सलारपुर खादर चौकी के पीछे खसरा संख्या 723 से 753 तक (जैसे 724, 727, 728, 731 आदि) किसी भी निर्माण में खरीद-फरोख्त न करें क्योंकि ये निर्माण पूरी तरह अवैध हैं (Illegal Colony) और भविष्य में वित्तीय नुकसान हो सकता है। इन इलाकों में निवेश करने से पहले प्राधिकरण से वैधता की जांच जरूर करें।