Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार, प्राधिकरण ने शुरू की 10 क्विक रेस्पॉन्स टीमें

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा की सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्राधिकरण ने एक बड़ी पहल की है। सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर 10 क्विक रेस्पॉन्स टीम (QRT) गठित की गई हैं, जो मंगलवार से काम पर उतर चुकी हैं। ये टीमें उन इलाकों में सफाई कार्य करेंगी, जहां मौजूदा व्यवस्था नहीं पहुंच पा रही।
top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा की सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्राधिकरण ने एक बड़ी पहल की है। सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर 10 क्विक रेस्पॉन्स टीम (QRT) गठित की गई हैं, जो मंगलवार से काम पर उतर चुकी हैं। ये टीमें उन इलाकों में सफाई कार्य करेंगी, जहां मौजूदा व्यवस्था नहीं पहुंच पा रही। इमरजेंसी में भी ये टीमें तैनात रहेंगी। प्रत्येक टीम को एक कूड़ा गाड़ी, दो गाड़ियों पर एक जेसीबी मशीन और पांच सफाईकर्मी दिए गए हैं। साफ-सफाई करने वाले कर्मचारियों को विशेष जैकेट दी गई हैं, जिन पर उनकी टीम का नंबर लिखा होगा।


Greater Noida Authority: कंट्रोल रूम के गठन से होगी सफाई व्यवस्था सुधार 

इन टीमों की निगरानी के लिए चार सदस्यीय समिति बनाई गई है, जिसकी अध्यक्षता जीएम आर के भारती कर रहे हैं। जल्द ही कंट्रोल रूम की स्थापना भी की जाएगी, जहां वाहनों पर लगे जीपीएस सिस्टम की मदद से QRT की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। प्राधिकरण ने साफ कर दिया है कि क्यूआरटी व्यवस्था मौजूदा सफाई व्यवस्था के साथ समानांतर रूप से चलेगी। सफाई में लापरवाही करने या गंदगी फैलाने वालों पर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा।


कूड़ा प्रबंधन के नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य

जानकारी के लिए बता दे कि Greater Noida Authority की एसीईओ लक्ष्मी वीएस ने बताया कि अगर यह पायलट प्रोजेक्ट सफल होता है तो QRT की संख्या और बढ़ाई जाएगी। साथ ही, बल्क वेस्ट जनरेटरों को भी कूड़ा प्रबंधन के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लिए प्राधिकरण पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।