Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

Greater Noida: Noida International Airport का काम समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण हो! DM Medha Roopam का सख्त निर्देश

Greater Noida: जिलाधिकारी मेधा रूपम ने मंगलवार को जेवर स्थित Noida International Airport के निर्माण स्थल का दौरा किया और प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
top-news

Greater Noida: जिलाधिकारी मेधा रूपम ने मंगलवार को जेवर स्थित Noida International Airport के निर्माण स्थल का दौरा किया और प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ क्रिस्टोफ श्रेलमैन ने एक पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से रनवे, टर्मिनल और अन्य विकास कार्यों की स्थिति की जानकारी दी।


Greater Noida: एयरपोर्ट निर्माण कंपनी के साथ डीएम ने की बैठक 

डीएम ने इसके बाद Noida International Airport के सभागार में निर्माण कंपनी और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना की वर्तमान स्थिति पर गहन चर्चा की।DM Medha Roopam ने बताया कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है और इसका सफल व समयबद्ध निष्पादन प्रदेश के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए और सभी चरणों को तय समय पर पूरा किया जाए।


एयरपोर्ट के निर्माण से यात्रीयों को मिलेगी बड़ी राहत 

जानकारी के लिए बता दे कि Greater Noida में हुए निरीक्षण के बाद डीएम ने कमांड सेंटर, टर्मिनल और अन्य निर्माण स्थलों का भौतिक निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि एशिया का सबसे बड़ा बन रहा Noida International Airport न सिर्फ जिले बल्कि पूरे प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को नई गति देगा। इस अवसर पर एडीएम राजेश कुमार, एसडीएम अभय सिंह, एसीपी सार्थक सेंगर, सीईओ क्रिस्टोफ श्रेलमैन, सीओओ किरन जैन और तहसीलदार ओमप्रकाश पासवान सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।