Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के सैनी गांव में मियावाकी पद्धति से बना 'हरित पहाड़', 15 हजार पौधों से सजी ग्रीन बेल्ट

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के सैनी गांव के पास सेक्टर 10 में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया गया है। यहां करीब दो एकड़ क्षेत्रफल में मियावाकी पद्धति से पौधरोपण कर एक अद्वितीय ग्रीन बेल्ट विकसित की गई है। इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ लक्ष्मी वीएस, कैच फाउंडेशन और कोवेस्ट्रो इंडिया के प्रतिनिधियों ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया और पौधे लगाए।
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के सैनी गांव के पास सेक्टर 10 में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया गया है। यहां करीब दो एकड़ क्षेत्रफल में मियावाकी पद्धति से पौधरोपण कर एक अद्वितीय ग्रीन बेल्ट विकसित की गई है। इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ लक्ष्मी वीएस, कैच फाउंडेशन और कोवेस्ट्रो इंडिया के प्रतिनिधियों ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया और पौधे लगाए। इस ग्रीन बेल्ट को माउंटेन शेप में डिजाइन किया गया है, जो अगले तीन वर्षों में एक हरित पर्वत का रूप ले लेगी।


Greater Noida: प्राधिकरण के डीजीएम संजय कुमार ने पौधारोपण पर की ये टिप्पणी 

प्राधिकरण के डीजीएम संजय कुमार जैन ने बताया कि मियावाकी पद्धति के तहत यहां तीन लेयर में पौधरोपण किया गया है केनोपी लेयर, ट्री लेयर और सब ट्री लेयर। इसमें नीम, शीशम, बरगद, पीपल, कचनार, आम, महोगनी, बेल, जामुन, अर्जुन, गुलमोहर, सीताफल, नींबू, करौंदा, बांस, पारिजात जैसे लगभग 15,000 पौधे लगाए गए हैं। पेड़ पौधों की सुरक्षा के लिए जालीदार बाउंड्री बनाई गई है और सिंचाई के लिए ड्रिप इरिगेशन तकनीक अपनाई गई है, जिससे जल संरक्षण भी सुनिश्चित हो रहा है।


इस प्रकार के पौधे के साथ सफल किया गया पौधारोपण 

सहायक निदेशक बुद्ध विलास ने बताया कि इस परियोजना में फलदार व ऑक्सीजन उत्सर्जक पौधों का विशेष ध्यान रखा गया है। इससे न केवल जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा भी घटेगी। कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कई वरिष्ठ अधिकारी, कैच फाउंडेशन और कोवेस्ट्रो इंडिया के सदस्य भी शामिल हुए।