Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था पर सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों व कांट्रैक्टरों को चेतावनी

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर शहर के सेक्टरों और गांवों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। निवासियों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने के साथ ही कूड़ा फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है।
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर शहर के सेक्टरों और गांवों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। निवासियों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने के साथ ही कूड़ा फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट की प्रभारी और ओएसडी गुंजा सिंह ने सहायक प्रबंधक गौरव बघेल व स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सैनी गांव का औचक निरीक्षण किया।


Greater Noida: निरीक्षण के दौरान ओएसडी ने सफाई व्यवस्था पर मांगा फीडबैक 

निरीक्षण के दौरान ओएसडी ने ग्रामवासियों से नियमित सफाई व्यवस्था पर फीडबैक लिया। गांव के कुछ हिस्सों में गंदगी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम और संबंधित कांट्रैक्टर को फटकार लगाई गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि गांवों में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं, ताकि क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण बना रहे।


लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई, औएसडी गुंजा सिंह की चेतावनी 

ओएसडी गुंजा सिंह ने चेतावनी दी कि Greater Noida में सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और कांट्रैक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण का लक्ष्य है कि ग्रेटर नोएडा के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में स्वच्छता को प्राथमिकता दी जाए और लोगों को भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जाए।