Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

Greater Noida: जावली वॉरियर्स XI की धमाकेदार जीत, गौरव की तूफानी पारी से JMM शाहदरा 4 विकेट से परास्त

Greater Noida: शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए स्व. श्री बाबू राम भाटी स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 के दूसरे मुकाबले में जावली वॉरियर्स XI ने शानदार प्रदर्शन करते हुए JMM शाहदरा को 4 विकेट से हराया। टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का निर्णय लेने वाली जावली वॉरियर्स XI के सामने शाहदरा ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
top-news

Greater Noida: शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए स्व. श्री बाबू राम भाटी स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 के दूसरे मुकाबले में जावली वॉरियर्स XI ने शानदार प्रदर्शन करते हुए JMM शाहदरा को 4 विकेट से हराया। टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का निर्णय लेने वाली जावली वॉरियर्स XI के सामने शाहदरा ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। हनी खारी (38 रन) और विपिन खारी (28 रन) ने ठोस शुरुआत दी, जबकि कपिल पंचाल ने 27 गेंदों पर 48 रन और कप्तान अंकित नगर ने 22 गेंदों पर नाबाद 42 रन की आतिशी पारी खेली। गेंदबाज़ी में अंकित पंडित ने 3 विकेट, जबकि तनु कसाना और मनीष कसाना ने 2-2 विकेट चटकाए।


Greater Noida: कुछ इस तरह रहा जावली वॉरियर्स का प्रदर्शन 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जावली वॉरियर्स XI की शुरुआत आक्रामक रही, जहां कप्तान प्रवीण कसाना ने 13 गेंदों पर 25 रन बनाए। हालांकि, बीच में विकेटों की झड़ी लगने से टीम 97/5 पर संघर्ष कर रही थी। इसी मुश्किल समय में गौरव ने मोर्चा संभालते हुए 24 गेंदों पर नाबाद 52 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। सागर गुर्जर ने 40 रन का अहम योगदान दिया, जबकि कृष्णन गुज्जर ने अंत में 7 गेंदों पर 12 रन बनाकर टीम को 19.2 ओवर में जीत दिला दी।


मैच हुआ रोमांचक दर्शकों ने किया जमकर प्रदर्शन 

जानकारी के लिए बता दे कि Greater Noida में हुए इस रोमांचक मुकाबले में जावली वॉरियर्स XI ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। तनु कसाना को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन (3 ओवर, 22 रन, 2 विकेट और अहम बल्लेबाजी) के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दर्शकों ने गौरव की पारी और टीम की वापसी की जमकर सराहना की, जिसने मैच को आखिरी ओवर तक रोमांचक बनाए रखा।