Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● Greater Noida News: प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 वरिष्ठ प्रबंधकों के विभाग बदले; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी ● Petrol Diesel Price: सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स खत्म; डीजल और जेट फ्यूल पर बढ़ाई ड्यूटी ● Greater Noida News: नीमका जेल में बंद मां के 5 साल के बेटे का नर्सरी में दाखिला, स्कूल बस लेने आएगी जेल तक ● Noida News: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किए 6 पुलिसकर्मियों के तबादले, सेक्टर-63, 49 और फेस-3 थाने को मिले नए प्रभारी ● पीलीभीत वोटर लिस्ट विवाद: दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ में तैनाती रद्द, शासन ने प्रतीक्षारत किया ● काशी को मिली तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली के लिए दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर; गाजियाबाद और अलीगढ़ में भी होगा ठहराव ● दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, प्रदूषण के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र का बड़ा फैसला ● भूटान में ग्लेशियर झील फटने से आई बाढ़, भारत में अलर्ट: आखिर क्या होता है GLOF, हिमालय में क्यों बढ़ रहा है खतरा? ● यूपी दौरे पर अमित शाह को अखिलेश यादव का तंज, बोले- 'बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते', दिल्ली रैली में भी होंगे शामिल ● पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में धूमधाम से मना दिवाली उत्सव, रंगोली-डांस और दीया सजावट प्रतियोगिताओं ने मोहा मन

Noida में तैनात IAS अधिकारी पर भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के गंभीर आरोप, जांच के आदेश की तैयारी

Noida: उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग में तैनात एक IAS Officer पर महिला अधिकारियों ने शोषण, उत्पीड़न और गलत व्यवहार के साथ-साथ corruption के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत PMO से लेकर CMO तक भेजी गई है, जिसमें दावा किया गया है कि अधिकारी दिल्ली और हरियाणा की पान मसाला कंपनियों तथा ट्रांसपोर्टरों के साथ सांठगांठ कर रहे हैं। आरोप है कि अधिकारी Greater Noida के जेपी ग्रीन्स स्थित मून कोर्ट सोसाइटी में दो लाख रुपये मासिक किराए के आलीशान फ्लैट में रहते हैं
top-news

Noida: उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग में तैनात एक IAS Officer पर महिला अधिकारियों ने शोषण, उत्पीड़न और गलत व्यवहार के साथ-साथ corruption के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत PMO से लेकर CMO तक भेजी गई है, जिसमें दावा किया गया है कि अधिकारी दिल्ली और हरियाणा की पान मसाला कंपनियों तथा ट्रांसपोर्टरों के साथ सांठगांठ कर रहे हैं। आरोप है कि अधिकारी Greater Noida के जेपी ग्रीन्स स्थित मून कोर्ट सोसाइटी में दो लाख रुपये मासिक किराए के आलीशान फ्लैट में रहते हैं, जबकि उनकी मासिक सैलरी मात्र 1.15 लाख रुपये है। शिकायत में यह भी बताया गया कि उन्होंने मकान मालिक को चार महीने की एडवांस राशि के रूप में आठ लाख रुपये दिए।


Noida: पत्र में सामने आई ये अहम बात 

पत्र में कहा गया है कि अधिकारी पर प्रवर्तन और जांच विंग के कर्मचारियों से नियमित सरकारी कार्यों के बदले धन की मांग करने का भी आरोप है। साथ ही, यह भी आरोप है कि वह पान मसाला ट्रांसपोर्टरों के लिए passing agent की तरह काम करते हैं और जो ट्रांसपोर्टर उनकी मांग पूरी नहीं करते, उनके खिलाफ enforcement action करवाते हैं। यहां तक कि आधी रात को भी वह अधिकारियों से लोकेशन अपडेट लेते हैं और video call कर जांच के काम की जानकारी लेते हैं, जिससे कर चोरी करने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराया जा सके।


लखनऊ से पहुँच सकती है जाँच के लिए विशेष टीम 

सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ से एक जांच टीम जल्द ही Noida पहुंच सकती है, जो आरोपी अधिकारी और शिकायतकर्ताओं से पूछताछ करेगी। फिलहाल विभाग में माहौल तनावपूर्ण है और कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं, आरोपी IAS अधिकारी का कहना है कि वह विभागीय राजस्व बढ़ाने के लिए सख्ती से काम कर रहे हैं और लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पिछले चार महीनों में केवल एक बार वीडियो कॉल किया, वह भी ऑन ड्यूटी अधिकारी को जांच की प्रगति देखने के लिए। अब सभी की नजरें आगामी जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।