Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में कुलेसरा, हबीबपुर और इकोटेक थ्री में जलभराव की समस्या का समाधान

Greater Noida: वर्षों से बारिश के मौसम में परेशानी का कारण बनी water logging problem अब कुलेसरा, हबीबपुर और इकोटेक थ्री में खत्म हो गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बारिश के पानी की निकासी के लिए pipeline installation का कार्य पूरा कर लिया है। बृहस्पतिवार सुबह तेज बारिश के बाद एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और सुमित यादव ने ईकोटेक 3 का site inspection किया और जल निकासी के लिए डाली गई नई पाइपलाइन को चालू कराया।
top-news

Greater Noida: वर्षों से बारिश के मौसम में परेशानी का कारण बनी water logging problem अब कुलेसरा, हबीबपुर और इकोटेक थ्री में खत्म हो गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बारिश के पानी की निकासी के लिए pipeline installation का कार्य पूरा कर लिया है। बृहस्पतिवार सुबह तेज बारिश के बाद एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और सुमित यादव ने ईकोटेक 3 का site inspection किया और जल निकासी के लिए डाली गई नई पाइपलाइन को चालू कराया। हालांकि parapet wall construction का काम अभी बाकी है, जो बारिश खत्म होने के बाद किया जाएगा। बारिश का पानी अब ईकोटेक 3 से सीआईएसएफ कैंप रोड और लखनावली होते हुए हिंडन नदी में डाइवर्ट किया जा रहा है, जिससे जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो गया है।


Greater Noida: एसीईओ सुमित यादव ने बन रहे अंडरपास किया निरीक्षण 


इसके अलावा, एसीईओ सुमित यादव ने ग्रेनो वेस्ट के निर्माणाधीन underpass से लेकर गौड़ मॉल होते हुए इटैड़ा गोलचक्कर तक पैदल निरीक्षण किया। इस रूट पर जलभराव न दिखने से उन्होंने संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह, नरोत्तम सिंह, सन्नी यादव और प्रभात शंकर भी मौजूद रहे। प्राधिकरण की इस पहल से स्थानीय लोगों को बरसात में सड़क पर पानी भरने और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।


परी चौक और एक्सपो मार्ट का भी किया निरीक्षण 


बता दे कि Greater Noida में हो रहे निरीक्षण के बाद एसीईओ सुमित यादव ने परी चौक और एक्सपो मार्ट के आसपास का जायजा भी लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि traffic management पर ध्यान दिया जाए और जलभराव की स्थिति किसी भी हालत में न बनने पाए। प्राधिकरण की इस rainwater drainage project से न सिर्फ आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि क्षेत्र की साफ-सफाई और बुनियादी ढांचे में भी सुधार आया है। यह कदम ग्रेटर नोएडा के विकास और नागरिक सुविधा को एक नई दिशा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *