Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

Greater Noida Authority: स्वतंत्रता दिवस पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ध्वजारोहण और देशभक्ति कार्यक्रमों की गूंज

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण परिसर में 79वें Independence Day के उपलक्ष्य में भव्य Flag Hoisting Ceremony का आयोजन हुआ। एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने सुबह 8 बजे तिरंगा फहराया, जिसके बाद राष्ट्रगान और ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भौगोलिक और राजनीतिक रूप से हम स्वतंत्र हैं, लेकिन अशिक्षा, गरीबी और सामाजिक समानता पर और कार्य करने की आवश्यकता है। Aatmanirbhar Bharat का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक उत्कृष्टता की ओर बढ़े।
top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण परिसर में 79वें Independence Day के उपलक्ष्य में भव्य Flag Hoisting Ceremony का आयोजन हुआ। एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने सुबह 8 बजे तिरंगा फहराया, जिसके बाद राष्ट्रगान और ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भौगोलिक और राजनीतिक रूप से हम स्वतंत्र हैं, लेकिन अशिक्षा, गरीबी और सामाजिक समानता पर और कार्य करने की आवश्यकता है। Aatmanirbhar Bharat का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक उत्कृष्टता की ओर बढ़े। कार्यक्रम में एसीईओ सुनील कुमार सिंह, प्रेरणा सिंह, लक्ष्मी वीएस, ग्रेटर नोएडा  एंप्लाइज एसोसिएशन अध्यक्ष सोनू भड़ाना और अन्य अधिकारियों ने भी राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और Quality Public Service के प्रति संकल्प लिया।


Greater Noida Authority: ऑपरेशन सिंदूर का हुआ जिक्र, सेना के शौर्य का किया उल्लेख 

कार्यक्रम में Savitri Bai Phule Balika Inter College, मंथन और केंद्रीय विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं। पहलगाम अटैक के बाद भारतीय सेना के Operation Sindoor पर प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया। छात्राओं ने आतंकी हमलों और सेना के शौर्य का उल्लेख करते हुए वीरता और एकता का संदेश दिया। प्राधिकरणकर्मी की बेटी तितली रानी ने मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने की सीख दी। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। समारोह का संचालन ओएसडी अर्चना द्विवेदी ने किया, जबकि जीएम वित्त विनोद कुमार, प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा, ओएसडी एनके सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।


एसीईओ लक्ष्मी वीएस ने ग्रेटर नोएडा को कहा मिनी इंडिया 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित कार्यालय में भी ध्वजारोहण समारोह का आयोजन हुआ, जहां एसीईओ सुमित यादव और ओएसडी गुंजा सिंह ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर छात्रों ने Patriotic Performances पेश कर वातावरण को देशभक्ति से भर दिया। वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह व अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे। Greater Noida Authority के एसीईओ लक्ष्मी वीएस ने ग्रेटर नोएडा को ‘Mini India’ बताते हुए सभी को एक टीम की तरह कार्य करने का आह्वान किया। सीईओ एनजी रवि कुमार के नेतृत्व में प्राधिकरण के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहर के विकास पथ पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *