Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

Greater Noida West: एम्स ग्रीन एवेन्यू में लिफ्ट हादसा, महिला बेहोश, Residents ने जताया आक्रोश

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी (Aims Green Avenue Society) में लिफ्ट की खराबी ने एक बार फिर से लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) की रात को 12वीं मंजिल से चली लिफ्ट अचानक 5वीं मंजिल पर आकर अटक गई। न तो उसका दरवाजा खुला और न ही लिफ्ट आगे बढ़ी। लिफ्ट में फंसी महिला अमिता ने शोर मचाकर मदद मांगी, लेकिन 45 मिनट तक कोई सहायता नहीं मिली।
top-news


Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी (Aims Green Avenue Society) में लिफ्ट की खराबी ने एक बार फिर से लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) की रात को 12वीं मंजिल से चली लिफ्ट अचानक 5वीं मंजिल पर आकर अटक गई। न तो उसका दरवाजा खुला और न ही लिफ्ट आगे बढ़ी। लिफ्ट में फंसी महिला अमिता ने शोर मचाकर मदद मांगी, लेकिन 45 मिनट तक कोई सहायता नहीं मिली। आखिरकार दम घुटने और घबराहट के कारण महिला बेहोश हो गई और करीब 30 मिनट तक बेसुध पड़ी रहीं। बाद में कर्मचारियों की मदद से 15वीं मंजिल से महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।


Greater Noida West: जाने क्या कहते है सोसायटी निवासी

निवासियों का कहना है कि सोसायटी में lift maintenance की स्थिति लंबे समय से बेहद खराब है। इससे पहले भी 4 अगस्त को लिफ्ट फंसने की घटना हुई थी। लोग कई बार बिल्डर और पुलिस से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन no action taken की स्थिति बनी हुई है। इस बार की घटना से नाराज residents थाने पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। उनकी मांग है कि बिल्डर और मेंटेनेंस टीम पर कड़ी कार्रवाई हो, क्योंकि बार-बार हो रही खराबी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। 


सोसायटी निवासी ने बताई ये शिकायत 

रहवासियों का आरोप है कि सोसायटी के कई टॉवरों में सिर्फ one lift working है और उसी में लगातार technical glitches सामने आ रहे हैं। बीते दिनों इस मुद्दे को लेकर residents ने protest भी किया था, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। अब इस घटना ने builder की लापरवाही और मेंटेनेंस सिस्टम की पोल खोल दी है। लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर कब तक इस तरह की lift accident से जिंदगी खतरे में पड़ती रहेगी।