Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

Gautam Buddha Nagar: गौतमबुद्धनगर में 13 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, एमवी एक्ट ई-चालान समेत कई मामले होंगे निस्तारित

Gautam Buddha Nagar: गौतमबुद्धनगर जिले के सूरजपुर स्थित माननीय न्यायालय में 13 सितंबर 2025 (13.09.2025) को National Lok Adalat का आयोजन किया जा रहा है। इस लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य pending cases का त्वरित निस्तारण करना है। खासतौर पर MV Act e-challan, समझौते के आधार पर निपटाए जाने योग्य मामले और विभिन्न प्रकार के वाद इसमें प्राथमिकता से निपटाए जाएंगे।
top-news

Gautam Buddha Nagar: गौतमबुद्धनगर जिले के सूरजपुर स्थित माननीय न्यायालय में 13 सितंबर 2025 (13.09.2025) को National Lok Adalat का आयोजन किया जा रहा है। इस लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य pending cases का त्वरित निस्तारण करना है। खासतौर पर MV Act e-challan, समझौते के आधार पर निपटाए जाने योग्य मामले और विभिन्न प्रकार के वाद इसमें प्राथमिकता से निपटाए जाएंगे। न्यायालय प्रशासन ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से वादियों को न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि न्यायिक प्रक्रिया भी सरल और किफायती होगी।


Gautam Buddha Nagar: इन सारे मामलों पर हुई बात 

इस Lok Adalat in Gautam Buddh Nagar में न केवल एमवी एक्ट के ई-चालान, बल्कि आपेक्षित criminal compoundable cases, पारिवारिक मामले, Motor Vehicle Accident Claims, बिजली व जल बिल से संबंधित शमनीय वाद, cheque bounce cases under section 138 NI Act, बैंक रिकवरी से जुड़े मामले, राजस्व वाद, भूमि अधिग्रहण वाद और सेवा संबंधी विवाद भी शामिल किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त Pre-Litigation Matters तथा वे विवाद जिनमें दोनों पक्ष आपसी सहमति से समझौते के इच्छुक हैं, उनका भी निपटारा इसी लोक अदालत में किया जाएगा।


न्यायालय प्रशासन ने नागरिकों से की ये अपील 


न्यायालय प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने लंबित वादों के शीघ्र समाधान हेतु इस National Lok Adalat में अवश्य पहुंचे। लोक अदालत का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यहां मामलों का निस्तारण mutual settlement के आधार पर त्वरित गति से होता है और पक्षकारों को लंबे समय तक अदालतों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। साथ ही कोर्ट फीस में छूट तथा आपसी सहमति से विवाद समाधान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। अतः गौतमबुद्धनगर के सभी नागरिक इस अवसर का लाभ उठाकर अपने लंबित मामलों का निपटारा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *