Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

रोड अतिक्रमण पर प्राधिकरण की कार्रवाई, सड़कों के किनारे से 25 अवैध ठेली-पटरी जब्त

ग्राम तुगलपुर के मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से लग रही ठेली-पटरी, झुग्गी व अस्थायी दुकानों को हटवाया गया।
top-news

ग्रेटर नोएडा में सड़कों के किनारे अवैध रूप से लगने वाले खोखा, ठेली- पटरी पर प्राधिकरण की तरफ से कार्रवाई जारी है। प्राधिकरण के ओएसडी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि अर्बन सर्विसेज विभाग की तरफ से सोमवार को स्थानीय पुलिस के साथ ग्राम तुगलपुर के मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से लग रही ठेली-पटरी, झुग्गी अस्थायी दुकानों को हटवाया गया।


करीब 25 ठेली-पटरी और अस्थाई दुकानों को हटा दिया गया है। वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में मैनेजर शुभांगी तिवारी, सहायक मैनेजर नरेश गुप्ता सहित अर्बन सर्विसेस विभाग की पूरी टीम शामिल रही। उन्होंने बताया कि सड़कों के किनारे अवैध ठेली-पटरी लगने से यातायात बाधित होता है। इसे ध्यान में रखते हुए सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सड़कों के किनारे ठेली-पटरी लगाकर यातायात को बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।