Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

YEIDA: यमुना प्राधिकरण में भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोल, करप्शन फ्री संगठन ने उठाई किसानों की आवाज

YEIDA: यमुना प्राधिकरण के खिलाफ गुरुवार को Corruption Free India Organization के कार्यकर्ताओं ने मास्टर दिनेश नागर के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण में बड़े पैमाने पर Corruption हो रहा है और विकास कार्यों में Poor Quality Material का प्रयोग किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को Social, Economic, Educational और Medical Sector में सशक्त किया जाए।
top-news

YEIDA: यमुना प्राधिकरण के खिलाफ गुरुवार को Corruption Free India Organization के कार्यकर्ताओं ने मास्टर दिनेश नागर के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण में बड़े पैमाने पर Corruption हो रहा है और विकास कार्यों में Poor Quality Material का प्रयोग किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को Social, Economic, Educational और Medical Sector में सशक्त किया जाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों का ज्ञापन यमुना प्राधिकरण के ओएसडी अजय शर्मा को सौंपा।


YEIDA: संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीए ने भ्रष्टाचार पर कही ये बड़ी बात 

संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और प्रेम प्रधान ने कहा कि यमुना प्राधिकरण के निर्माण कार्यों में Substandard Material इस्तेमाल कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इसके अलावा स्थानीय किसानों की 64% मुआवजा राशि और 10% प्लॉट की समस्या अभी तक हल नहीं हुई है। नेताओं का कहना था कि प्राधिकरण और सरकार की लापरवाही के कारण लगातार किसानों का शोषण हो रहा है। साथ ही, यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्थानीय किसानों से Toll Tax Collection कर उनका आर्थिक नुकसान किया जा रहा है।


मौके पर मौजूद रहे ये लोग 

इस मौके पर चौधरी प्रेमराज भाटी, डॉक्टर दीपक शर्मा, कुलवीर भाटी, राकेश नागर, हरीश भाटी, सुशील प्रधान, यतेंद्र नागर, बालेश्वर नागर, लखमी पंडित, धीरज नागर, नीरज भाटी, कमल नागर, ब्रह्म प्रधान, अभिषेक नागर, जितेंद्र, नरेश भाटी, सुनील, हरेंद्र, टीमराज नागर, विजय प्रधान, मोहित अधाना, पवन यादव और राम नागर सहित कई लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और भी तेज किया जाएगा।