Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

Noida: नोएडा में 30 अगस्त को VVIP Movement, कई मार्गों पर Traffic Diversion लागू

Noida: गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस (Traffic Police Gautambuddh Nagar) ने 30 अगस्त 2025 को होने वाले VVIP Movement को देखते हुए नोएडा के कई मुख्य मार्गों पर अल्प समय के लिए Traffic Diversion और Vehicle Regulation लागू करने की घोषणा की है। यह कदम महानुभावों की सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।
top-news

Noida: गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस (Traffic Police Gautambuddh Nagar) ने 30 अगस्त 2025 को होने वाले VVIP Movement को देखते हुए नोएडा के कई मुख्य मार्गों पर अल्प समय के लिए Traffic Diversion और Vehicle Regulation लागू करने की घोषणा की है। यह कदम महानुभावों की सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।


यातायात पुलिस द्वारा जारी निर्देशिका के अनुसार, जिन मार्गों पर डायवर्जन (Diversion) लागू होगा, उनमें प्रमुख रूप से चिल्ला बॉर्डर / DND Flyway, Film City, महामाया फ्लाईओवर, सेक्टर-93 (Noida-Greater Noida Expressway), NSEZ (DSC मार्ग), फेस-2, सेक्टर-81, मॉडल टाउन सेक्टर-62 से सेक्टर-60 अंडरपास एवं Elevated Road से Film City Flyover तक का क्षेत्र शामिल है। इन स्थानों पर वीवीआईपी आवागमन के दौरान अस्थायी रूप से वाहनों का रूट बदला जाएगा।


यातायात पुलिस ने साफ किया है कि डायवर्जन के दौरान Emergency Vehicles जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस वाहनों को किसी प्रकार की बाधा नहीं होगी और उन्हें सुरक्षित रूप से गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे असुविधा से बचने के लिए Alternative Routes का प्रयोग करें।


यदि नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या आती है तो वे सीधे Traffic Helpline Number 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अस्थायी व्यवस्था केवल सुरक्षा कारणों से है। नोएडा वासियों को सलाह दी गई है कि वे पहले से Route Planning कर लें और Google Maps जैसे Digital Tools का सहारा लेकर समय और ऊर्जा की बचत करें।