Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

Greater Noida: अल्फा-2 सेक्टर में RWA चुनाव पर संग्राम, अध्यक्ष और महासचिव आमने-सामने

Greater Noida: शहर के सेक्टरों में RWA Election अब "मूंछ की लड़ाई" बनते जा रहे हैं। इसी कड़ी में अल्फा-2 सेक्टर का मामला सुर्खियों में है। यहां सेक्टर के RWA अध्यक्ष संजय कसाना और महासचिव एनपी सिंह आमने-सामने आ गए हैं। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। अध्यक्ष का कहना है कि महासचिव चुनाव नहीं कराना चाहते, जबकि महासचिव का आरोप है कि अध्यक्ष ने उनसे बिना सलाह लिए ही निर्णय ले लिया।
top-news

Greater Noida: शहर के सेक्टरों में RWA Election अब "मूंछ की लड़ाई" बनते जा रहे हैं। इसी कड़ी में अल्फा-2 सेक्टर का मामला सुर्खियों में है। यहां सेक्टर के RWA अध्यक्ष संजय कसाना और महासचिव एनपी सिंह आमने-सामने आ गए हैं। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। अध्यक्ष का कहना है कि महासचिव चुनाव नहीं कराना चाहते, जबकि महासचिव का आरोप है कि अध्यक्ष ने उनसे बिना सलाह लिए ही निर्णय ले लिया।


Greater Noida: अध्यक्ष और महासचिव में तकरार

RWA अध्यक्ष संजय कसाना ने 7 सितंबर को आम सभा की बैठक बुलाने की घोषणा सोशल मीडिया पर की। उनका कहना है कि मौजूदा कार्यकाल 2026 में खत्म होना है, लेकिन पहले से उन्होंने वादा किया था कि जैसे ही न्यायालय में चल रहा केस खत्म होगा, चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी। केस को खत्म हुए दो महीने हो चुके हैं, इसलिए अब चुनाव चर्चा जरूरी है। कसाना का आरोप है कि महासचिव इस चुनाव को टालने की कोशिश कर रहे हैं।


महासचिव ने लगाया मनमानी का आरोप

दूसरी ओर महासचिव एनपी सिंह का कहना है कि अध्यक्ष ने उनसे कोई वार्ता नहीं की और एकतरफा बैठक बुला ली। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी संदेश डाला कि 7 सितंबर को वह शहर में नहीं होंगे, ऐसे में बैठक की अगली तिथि जल्द घोषित की जाएगी। महासचिव ने इसे अध्यक्ष का मनमाना फैसला बताया।


समिति ने शुरू किए समझौते के प्रयास

इस विवाद को शांत कराने के लिए समिति के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव शुरू कर दिया है। सभी का मानना है कि सेक्टर के हित में चुनाव और RWA की एकजुटता जरूरी है। हालांकि अब देखना यह होगा कि 7 सितंबर को प्रस्तावित General Body Meeting होती है या इसे आगे बढ़ा दिया जाता है।