Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

Cyber Crime: नोएडा में महिला से 44 लाख की ठगी, 23 दिन रखा Digital Arrest में

Cyber Crime: नोएडा में साइबर जालसाजी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने एक 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला को Digital Arrest में रखकर 23 दिन तक डराया और आतंकवादी फंडिंग (Terror Funding) व ड्रग तस्करी (Drug Smuggling) का झांसा देकर करीब 44 लाख रुपये हड़प लिए। महिला बीमा कंपनी से निदेशक पद से सेवानिवृत्त हैं और इस समय घर में अकेली रहती हैं। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है।
top-news

साइबर ठगी की शुरुआत 18 जुलाई से हुई, जब महिला के पास "नेहा" नाम की युवती का फोन आया। उसने खुद को Airtel employee बताकर कहा कि महिला के नाम से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्तेमाल मुंबई में जुआ और ब्लैकमेलिंग में किया जा रहा है। इसके तुरंत बाद महिला के पास एक अन्य कॉल आया, जिसमें खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का एसीपी संजय सिंह बताने वाले शख्स ने उन्हें गिरफ्तारी वारंट की जानकारी दी।

जालसाजों ने महिला को बताया कि उनके नाम पर मुंबई में चार Bank Accounts हैं, जिनका इस्तेमाल हवाला, ड्रग्स तस्करी और पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के आतंकियों की फंडिंग में हुआ है। ठगों ने महिला को लगातार Video Call पर रखा और घर से बाहर निकलने से रोका। इस तरह महिला 23 दिन तक "डिजिटल गिरफ्त" में रहीं और डर के माहौल में उन्होंने अलग-अलग खातों में 44 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

पुलिस का कहना है कि यह मामला एक "Cyber Fraud" का क्लासिक उदाहरण है, जहां जालसाज पहले डर का माहौल बनाते हैं और फिर धीरे-धीरे Financial Transactions करवा लेते हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर अपनी जानकारी साझा न करें और संदिग्ध कॉल्स की तुरंत सूचना पुलिस को दें।