Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

Noida Fire News: नोएडा सेक्टर-63 में कार सर्विस सेंटर में भीषण आग, कई गाड़ियां खाक

Noida Fire News: सेक्टर-63 स्थित विपुल मोटर्स (Maruti Suzuki Showroom) में बुधवार दोपहर अचानक भीषण आग (Fire Accident) लग गई। देखते ही देखते लपटें इतनी तेजी से फैल गईं कि सर्विस सेंटर में खड़ी सात से आठ कारें जलकर राख हो गईं। इस हादसे में फर्स्ट फ्लोर पर बने ऑफिस और सेकंड फ्लोर का हिस्सा भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी भी तरह की जनहानि (No Casualty) या घायल होने की खबर नहीं है।
top-news

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 1:45 बजे सर्विस सेंटर के ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी एक कार से धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग तेजी से भड़क उठी और आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने तुरंत पुलिस और Fire Brigade को सूचना दी।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सूचना मिलते ही नोएडा और आसपास के Fire Stations से कुल आठ दमकल गाड़ियां (Fire Tenders) मौके पर भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि आग इतनी भीषण थी कि ऊपरी मंजिलों तक फैल गई और सर्विस सेंटर का ऑफिस तथा स्टाफ एरिया पूरी तरह जल गया।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आग की शुरुआत सर्विस सेंटर में खड़ी एक कार से हुई थी। हालांकि आग लगने के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस और फायर विभाग इस मामले की जांच कर रहे हैं। घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।