Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

Noida- Greater Noida Metro: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच सफर होगा आसान! एक्वा लाइन पर 11 नए स्टेशन जल्द

Noida- Greater Noida Metro: दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Noida Metro Aqua Line Extension को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत 11 नए Metro Stations बनाए जाएंगे, जिससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। वर्तमान में एक्वा लाइन सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा डिपो तक चलती है, जिसे आगे Sector-142 तक बढ़ाया जाएगा।
top-news

Noida- Greater Noida Metro: दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Noida Metro Aqua Line Extension को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत 11 नए Metro Stations बनाए जाएंगे, जिससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। वर्तमान में एक्वा लाइन सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा डिपो तक चलती है, जिसे आगे Sector-142 तक बढ़ाया जाएगा।


Noida- Greater Noida Metro: दो चरणों में होगा निर्माण

यह परियोजना दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में मेट्रो लाइन को Sector-51 से Sector-2 तक बनाया जाएगा और दूसरे चरण में इसे Greater Sector-2 से Greater Sector-5 तक बढ़ाया जाएगा। लगभग 17.435 किलोमीटर लंबी इस लाइन में 3.33 किलोमीटर नोएडा और 14.105 किलोमीटर ग्रेटर नोएडा में बनाई जाएगी। कुल Project Cost लगभग 2,991.60 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसमें 33% खर्च नोएडा और 67% खर्च ग्रेटर नोएडा उठाएगा। अनुमान है कि रोजाना लगभग 1.23 लाख यात्री इस लाइन का इस्तेमाल करेंगे।


प्रमुख स्टेशन और Funding Plan

इस नई लाइन पर सेक्टर-51, सेक्टर-61 (Interchange Hub), सेक्टर-70, सेक्टर-122, सेक्टर-123, ग्रेटर सेक्टर-4, Ecotech-12, ग्रेटर सेक्टर-2, ग्रेटर सेक्टर-3, ग्रेटर सेक्टर-10, ग्रेटर सेक्टर-12 और Knowledge Park-5 जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन होंगे। Funding के लिए यूपी और केंद्र सरकार 12.97%–12.97% योगदान देंगे, जबकि NCR Planning Board, Noida Authority और Greater Noida Authority मिलकर 44.98% फंड देंगे।


Noida- Greater Noida Metro: लॉन्च डेट और फायदा

Delhi Metro Aqua Line Extension का प्रस्ताव नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह तक Public Investment Board (PIB) को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद तीन महीने में काम शुरू हो सकता है और अगले साल के अंत तक सिविल वर्क पूरा हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट से न सिर्फ यात्रियों को आरामदायक और तेज सफर मिलेगा बल्कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *