Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

Greater Noida: दादरी पुलिस ने अवैध Firecrackers Factory का भंडाफोड़, 1500 किलो से अधिक सामग्री बरामद

Greater Noida: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दादरी थाना क्षेत्र के ग्राम बोडाकी में संचालित अवैध firecrackers factory का पर्दाफाश किया है। लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों में रामलखन (33 वर्ष), आजाद (20 वर्ष) और राजेन्द्र (19 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि यह फैक्ट्री निर्माणाधीन मकान में चलाई जा रही थी, जहां से भारी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।
top-news

पुलिस की कार्रवाई में करीब 1004 किलो निर्मित पटाखे (अनार), 100 बोरी नलकी (अनार बनाने की), 53.6 किलो मैग्नीशियम पाउडर, 74.8 किलो स्मैक लेस पाउडर, 68.4 किलो कटन पाउडर, 37.9 किलो टीआई पाउडर, 29.4 किलो द्रव्य पदार्थ, 28.3 किलो गोंद, 12.6 किलो डब्ल्यू पाउडर, 10 किलो पीओपी और 10 किलो फेविकॉल बरामद किया गया। इसके साथ ही कई machines जैसे 06 दाब मशीन, 01 इलेक्ट्रॉनिक दाब मशीन, 01 स्प्रे मशीन और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए।

थाना दादरी पुलिस ने बताया कि अभियुक्त लंबे समय से अवैध तरीके से पटाखे बनाने का काम कर रहे थे, जिससे आसपास के क्षेत्र में safety risk बढ़ गया था। बरामदगी में इलेक्ट्रिक कांटा, हथौड़ी, टेप कटर, डेटोनेटर तार, पैकिंग सामग्री और अन्य सामान भी शामिल है। फिलहाल अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0-477/2025 धारा 5/9B विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट का कहना है कि त्योहारों के सीजन को देखते हुए अवैध पटाखों के निर्माण व बिक्री के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। यह कार्रवाई जनता की सुरक्षा के लिए की गई है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि वे ऐसे illegal activities की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।