Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

Greater Noida College Shootout: दूसरे छात्र की भी मौत, लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली थीं गोलियां

Greater Noida College Shootout: नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित बिमटेक कॉलेज (BIMTECH College) के ऑफ-कैंपस हॉस्टल आरसीआई विद्या विहार में मंगलवार को हुए गोलीकांड ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। इस घटना में घायल हुए छात्र देवांश चौहान ने भी बुधवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। इससे पहले आंध्र प्रदेश के चिलकुलरी निवासी दीपक कुमार (22) की मौत मंगलवार को ही हो चुकी थी। दोनों पीजीडीएम (PGDM) कोर्स के छात्र थे और हॉस्टल में साथ रहते थे।
top-news

Greater Noida College Shootout: नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित बिमटेक कॉलेज (BIMTECH College) के ऑफ-कैंपस हॉस्टल आरसीआई विद्या विहार में मंगलवार को हुए गोलीकांड ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। इस घटना में घायल हुए छात्र देवांश चौहान ने भी बुधवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। इससे पहले आंध्र प्रदेश के चिलकुलरी निवासी दीपक कुमार (22) की मौत मंगलवार को ही हो चुकी थी। दोनों पीजीडीएम (PGDM) कोर्स के छात्र थे और हॉस्टल में साथ रहते थे।


पुलिस जांच में सामने आया है कि इस शूटआउट (Shootout) में देवांश के पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर (Licensed Revolver) का इस्तेमाल हुआ, जो हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस से डिप्टी एसपी पद से रिटायर हुए हैं। मौके से बरामद हथियार में कुल छह गोलियां थीं, जिनमें से दो फायर की गई थीं। दोनों छात्रों को एक-एक गोली लगी, जबकि चार गोलियां अभी भी मौजूद थीं। चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना के समय कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। ऐसे में पुलिस Suicide और Murder Mystery दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।


परिजनों का कहना है कि देवांश मंगलवार सुबह करीब 5 बजे आगरा स्थित अपने घर से निकला था और शक है कि वह रिवॉल्वर लेकर ही लौटा। करीब 9:30 बजे हॉस्टल पहुंचने के बाद 11:30 बजे गोली चलने की घटना हुई। पुलिस को आशंका है कि यह मामला आपसी विवाद या आत्महत्या का हो सकता है, हालांकि अभी तक सच्चाई सामने नहीं आ सकी है।


बिमटेक कॉलेज प्रशासन (College Administration) ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कॉलेज ने बयान जारी कर कहा कि यह अत्यंत दुखद और आघातपूर्ण (Tragic Incident) घटना है और संस्थान पूरी तरह से जांच एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहा है। कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) को ध्यान में रखते हुए विशेष काउंसलिंग सत्र (Counseling Sessions) आयोजित करने की घोषणा की है। फिलहाल, पुलिस की गहन जांच जारी है और जल्द ही इस शूटआउट की असली वजह सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *