Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

Greater Noida: किसानों व गरीबों को शिक्षा व इलाज में मिले छूट, करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सौंपा ज्ञापन

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में करप्शन फ्री इंडिया संगठन (Corruption Free India Organization) ने स्थानीय किसानों और गरीब परिवारों के हक में आवाज बुलंद की है। संगठन की कोर कमेटी के प्रमुख सदस्य बलराज हूंण के नेतृत्व में प्राधिकरण के ओएसडी मुकेश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में मांग की गई कि शहर के स्कूल्स (Schools) और हॉस्पिटल्स (Hospitals) को उनकी लीज डीड (Lease Deed) की शर्तों का पालन करना चाहिए, जिसके तहत किसानों और गरीबों के बच्चों को शिक्षा व इलाज में छूट मिलनी अनिवार्य है।
top-news

संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और आलोक नागर ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अधिकांश शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को सस्ती दरों पर जमीन उपलब्ध कराई थी, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द सुविधाएं मिल सकें। लीज डीड की शर्तों के मुताबिक, स्कूलों को स्थानीय किसानों के बच्चों को पढ़ाई में छूट देनी होगी, साथ ही गांवों के गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा (Free Education) उपलब्ध करानी होगी। इसी तरह अस्पतालों को किसानों के इलाज में भारी छूट (Medical Discount) देनी होगी और गांवों के गरीब मरीजों को पूरी तरह Free Treatment देना होगा।

चौधरी प्रवीण भारतीय ने आगे कहा कि अस्पतालों को सुबह और शाम दो-दो घंटे की Free OPD देनी है। वहीं शहर में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को इलाज में 50% तक की छूट मिलनी चाहिए। लेकिन लंबे समय से यह लाभ किसानों और गरीबों तक नहीं पहुंच पा रहा है। संगठन का आरोप है कि स्कूल्स और हॉस्पिटल्स की मनमानी (High-handedness of Schools & Hospitals) और प्राधिकरण की लापरवाही के कारण जनता को यह सुविधा नहीं मिल रही है।

मास्टर दिनेश नागर ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही लीज डीड की शर्तों को लागू नहीं किया गया तो संगठन अनिश्चितकालीन धरना देगा। इस मौके पर आलोक नागर, दिनेश नागर, बलराज हूंण, कुलवीर भाटी, धर्मेंद्र भाटी, सुमन नागर, नीलम चेची, प्रेमलता, पायल, गोरी, ममता सिंह, हबीब सैफी और बोबी गुर्जर सहित कई लोग मौजूद रहे।