Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

Greater Noida Authority: साकीपुर में अतिक्रमण पर प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, हाईकोर्ट आदेश पर 5000 वर्ग मीटर जमीन खाली

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने High Court order के बाद रविवार को साकीपुर गांव में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की इस कार्रवाई में लगभग 5000 square meter land को कब्जा मुक्त कराया गया। यह जमीन किसान को 6% आबादी भूखंड के रूप में आवंटित की गई थी, लेकिन अवैध कब्जे की वजह से किसान को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था।
top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने High Court order के बाद रविवार को साकीपुर गांव में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की इस कार्रवाई में लगभग 5000 square meter land को कब्जा मुक्त कराया गया। यह जमीन किसान को 6% आबादी भूखंड के रूप में आवंटित की गई थी, लेकिन अवैध कब्जे की वजह से किसान को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था।


रविवार सुबह ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की टीम demolition drive के तहत मौके पर पहुंची और अतिक्रमण को हटाकर जमीन को अपने कब्जे में ले लिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व महाप्रबंधक ए.के. सिंह और विशेष कार्याधिकारी (भूलेख) रामनयन सिंह ने किया। उनके साथ परियोजना और भूलेख विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।


जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों ने साकीपुर के खसरा संख्या-583 की जमीन पर बाउंड्री बनाकर कब्जा करने की कोशिश की थी। किसान को आवंटित भूखंड होने के बावजूद उसे कब्जा नहीं मिल पा रहा था। किसान की अपील पर Allahabad High Court ने आदेश दिया, जिसके बाद Greater Noida Authority ने तुरंत एक्शन लिया और जमीन को खाली कराया।


अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई में वरिष्ठ प्रबंधक रतिक, वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर समेत वर्क सर्कल के मैनेजर और सहायक प्रबंधक भी मौजूद रहे। प्राधिकरण का कहना है कि भविष्य में भी ऐसी anti-encroachment action लगातार जारी रहेंगे, ताकि किसानों को उनका हक मिल सके और जमीन पर कब्जे की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।