Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक होगा तीसरा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, तैयारियों में जुटा प्राधिकरण

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी आगामी 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो मार्ट (India Expo Mart) में आयोजित होने वाले तीसरे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 (UP International Trade Show 2025) की मेजबानी को लेकर जोर-शोर से तैयारी कर रहा है। इस बार का Country Partner Russia रहेगा। पांच दिवसीय इस भव्य आयोजन में 2500 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा लेंगे और दो लाख से अधिक आगंतुकों (visitors) के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा सकता है, जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई देशों के राजनयिक भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
top-news

ट्रेड शो के दौरान traffic management और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर Greater Noida Authority ने कई बड़े कदम उठाए हैं। एक्सपो मार्ट के आसपास 45 CCTV cameras लगाए जा रहे हैं, जिन पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है। साथ ही, गलगोटिया अंडरपास से नासा पार्किंग स्थल तक की सड़क को चौड़ा किया गया है। नासा पार्किंग में 8000 वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

बारिश के चलते सड़कों पर बने गड्ढों की मरम्मत, road widening, सेंट्रल वर्ज पर पेंटिंग और लाइटिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। लगभग 15 डार्क स्पॉट्स पर नई स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी द्वारा public address system भी लगाया जा रहा है, जिससे आगंतुकों को ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था की जानकारी मिल सके।

साफ-सफाई और हरियाली पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इंडिया एक्सपो मार्ट के आसपास greenery development अभियान चलाया जा रहा है ताकि आगंतुकों को स्वच्छ और आकर्षक वातावरण मिल सके। इस तैयारी से साफ है कि Greater Noida Authority यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को एक global platform के रूप में सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।