Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Jewar Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन की तैयारियां तेज, जल्द भरेंगी उड़ानें

Jewar Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) जिसे जेवर एयरपोर्ट भी कहा जाता है, अब बस उद्घाटन के कगार पर है। NCR का यह दूसरा International Airport होगा, जो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport Delhi) का दबाव कम करने में अहम भूमिका निभाएगा। फिलहाल उद्घाटन की आधिकारिक तिथि सामने नहीं आई है, लेकिन YEIDA और एयरपोर्ट प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था, जनसभा स्थल और यातायात मार्गों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
top-news

Jewar Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) जिसे जेवर एयरपोर्ट भी कहा जाता है, अब बस उद्घाटन के कगार पर है। NCR का यह दूसरा International Airport होगा, जो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport Delhi) का दबाव कम करने में अहम भूमिका निभाएगा। फिलहाल उद्घाटन की आधिकारिक तिथि सामने नहीं आई है, लेकिन YEIDA और एयरपोर्ट प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था, जनसभा स्थल और यातायात मार्गों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।


अधिकारियों का कहना है कि उद्घाटन की घोषणा से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इसी क्रम में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ राकेश कुमार सिंह और नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने निरीक्षण किया। इसके अलावा, Yamuna International Airport Pvt. Ltd. (YIAPL) के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम स्थल की रूपरेखा तय की गई।


गौरतलब है कि Jewar Airport का निर्माण तेजी से पूरा किया गया है और अधिकांश कार्य अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि अगले महीने तक यह एयरपोर्ट उद्घाटन के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को उद्घाटन के लिए आमंत्रित करने का प्रस्ताव भेजा गया है। ऐसे में संभावना है कि जल्द ही उद्घाटन की तारीख घोषित कर दी जाएगी और देश-विदेश से उड़ानें शुरू हो जाएंगी।


जेवर एयरपोर्ट न सिर्फ दिल्ली-एनसीआर बल्कि पूरे उत्तर भारत (North India) के यात्रियों के लिए सुविधाजनक साबित होगा। इसके चालू होने से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र में real estate और economic growth को भी बढ़ावा मिलेगा। अब सभी की निगाहें उद्घाटन की तारीख पर टिकी हैं, जिसका ऐलान किसी भी समय हो सकता है।