Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

YEIDA में मिंडा-गोयनका ग्रुप का बड़ा निवेश, Auto & Solar Sector को मिलेगा Boost

YEIDA: यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) क्षेत्र अब देश के बड़े investment hub के रूप में तेजी से उभर रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक, Minda Corporation Limited और RP-Sanjiv Goenka Group यहां हजारों करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहे हैं। इससे न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी।
top-news

YEIDA: यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) क्षेत्र अब देश के बड़े investment hub के रूप में तेजी से उभर रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक, Minda Corporation Limited और RP-Sanjiv Goenka Group यहां हजारों करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहे हैं। इससे न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी।


YEIDA: मिंडा कॉर्प का Wiring Harness प्रोजेक्ट

मिंडा कॉर्पोरेशन लिमिटेड यीडा में Cluster, Sensor और Connector सहित Wiring Harness Project स्थापित करेगा। यह प्रोजेक्ट लागत-प्रभावी engineering solutions के जरिए वायरिंग हार्नेस डिजाइनों को बेहतर बनाएगा और श्रम उत्पादकता को बढ़ाएगा। कुल ₹500 करोड़ से अधिक का निवेश होने जा रहा है, जिसमें से ₹250 करोड़ से अधिक प्लांट और मशीनरी पर खर्च होंगे। अनुमान है कि यहां करीब 2,200 प्रत्यक्ष रोजगार और 5,000 से ज्यादा अप्रत्यक्ष अवसर बनेंगे।


गोयनका ग्रुप का 30 अरब का Solar Investment

वहीं, RP-Sanjiv Goenka Group यीडा में 60 मेगावाट का Captive Solar Energy Storage Plant और 3 गीगावाट का Solar Cell & Integrated Solar Ecosystem Centre लगाएगा। इस परियोजना पर करीब ₹3,000 करोड़ से अधिक का निवेश होगा। आधुनिक TopCon और Perovskite-Tandem Cell Technologies से बिजली की लागत 10-15% तक कम होने की संभावना है। इससे उत्तर प्रदेश Renewable Energy Manufacturing Hub के रूप में पहचान बनाएगा।


रोजगार और आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा

दोनों निवेशों से कुल मिलाकर 3,400 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार और 9,000 से ज्यादा अप्रत्यक्ष अवसर बनेंगे। साथ ही, यह कदम भारत को Import Dependency से बाहर निकालकर घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देगा। YEIDA का यह प्रोजेक्ट न केवल Automotive Industry बल्कि Solar Manufacturing & Green Energy Transition के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा।