Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधी बस सेवा, पर्यटन और आर्थिक विकास को मिलेगी रफ्तार

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने के साथ ही यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी (Connectivity) देने के लिए नई Luxury और AC Bus Service शुरू की जाएगी। इसके तहत उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों जैसे देहरादून, हरिद्वार और मसूरी, हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद और चंडीगढ़, तथा पश्चिमी यूपी के आगरा, मेरठ और गाजियाबाद से सीधी बसें एयरपोर्ट तक चलेंगी। इस सुविधा से यात्रियों को First और Last Mile Connectivity भी आसानी से मिलेगी।
top-news

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने के साथ ही यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी (Connectivity) देने के लिए नई Luxury और AC Bus Service शुरू की जाएगी। इसके तहत उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों जैसे देहरादून, हरिद्वार और मसूरी, हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद और चंडीगढ़, तथा पश्चिमी यूपी के आगरा, मेरठ और गाजियाबाद से सीधी बसें एयरपोर्ट तक चलेंगी। इस सुविधा से यात्रियों को First और Last Mile Connectivity भी आसानी से मिलेगी।


यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान रोडवेज से अनुबंध की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पहले हरियाणा और दिल्ली ट्रांसपोर्ट निगम से समझौते हो चुके हैं। साथ ही, एयरपोर्ट प्रशासन ने Uber और Rapido जैसी कंपनियों से करार किया है, ताकि 24x7 यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने में आसानी हो सके। इस कदम से Tourism और Economic Growth को नई दिशा मिलेगी।


सिर्फ यात्री सुविधा ही नहीं, बल्कि कार्गो संचालन को भी बढ़ावा देने के लिए Air India SATS ने Fcom के साथ साझेदारी की है। इसके तहत Noida Cargo Terminal को उत्तर भारत का प्रमुख Cargo Gateway बनाने की तैयारी है, जिससे दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े हब का दबाव कम होगा। यह कदम भारत को Global Trade Power बनाने की दिशा में अहम साबित होगा।


एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद रुके हुए प्रोजेक्ट्स को भी हरी झंडी मिलने की संभावना है। Film City Project, नए विश्वविद्यालय और बड़े उद्योगों की स्थापना से क्षेत्र में रोजगार बढ़ेगा। यमुना एक्सप्रेसवे और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर तेज़ी से काम चल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि एयरपोर्ट शुरू होते ही यह इलाका Industrial और Educational Hub के रूप में तेजी से विकसित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *