Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

Noida Authority: डेंगू मच्छरों पर काबू पाने के लिए प्राधिकरण का ‘पोटली बम’ अभियान

Noida Authority: दिल्ली में हाल ही में आई Floods और जलभराव के बाद अब Dengue Mosquito फैलने का खतरा बढ़ गया है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि दिल्ली के अक्षरधाम और मयूर विहार इलाके में भरे साफ पानी में डेंगू का लार्वा पनप सकता है। इससे नोएडा वासियों को परेशानी न हो, इसके लिए Noida Authority ने बुधवार से विशेष Anti-Larva Campaign शुरू किया।
top-news

Noida Authority: दिल्ली में हाल ही में आई Floods और जलभराव के बाद अब Dengue Mosquito फैलने का खतरा बढ़ गया है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि दिल्ली के अक्षरधाम और मयूर विहार इलाके में भरे साफ पानी में डेंगू का लार्वा पनप सकता है। इससे नोएडा वासियों को परेशानी न हो, इसके लिए Noida Authority ने बुधवार से विशेष Anti-Larva Campaign शुरू किया।


Noida Authority: पोटली बम से मच्छरों पर वार

प्राधिकरण ने मच्छर के लार्वा को खत्म करने के लिए खास ‘पोटली बम’ तैयार करवाए हैं। इन पोटलियों में बालू और मिट्टी के साथ Pyriproxyfen 0.50 insecticide powder मिलाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, जब ये पोटलियां पानी में डाली जाती हैं तो उनकी सतह पर किसी भी कीट का लार्वा नहीं पनपता। इसी कारण टीमों को दिल्ली से सटे इलाकों—न्यू अशोक नगर से मयूर विहार तक—एंटी-लार्वा छिड़काव और पोटली डालने के लिए लगाया गया है।


12 Teams on Duty

Noida Authority ने बताया कि पूरे शहर में 12 टीमें Larva Spray और पोटली अभियान चला रही हैं। पिछले साल 2024 में डेंगू के लगभग 500 मरीज मिले थे, जबकि 2023 में यह आंकड़ा 950 तक पहुंच गया था। इस साल अब तक जिले में 284 मरीज सामने आ चुके हैं। केवल बुधवार को ही 13 नए मामले दर्ज हुए, हालांकि इनमें से पांच मरीजों का पता गलत पाया गया।


Health Department की अपील

District Malaria Officer Shruti Kirti Verma ने कहा कि कुछ मरीजों से संपर्क नहीं हो पाया है। विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है कि उनसे जुड़कर घरों में दवा का छिड़काव किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि डेंगू की जांच करवा रहे हैं तो अस्पताल में अपना सही पता और फोन नंबर दर्ज कराना बेहद जरूरी है। इससे न केवल मरीज की सुरक्षा होगी बल्कि आसपास के इलाकों को भी मच्छरों से बचाया जा सकेगा।