Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा में करप्शन फ्री इंडिया का हल्ला बोल प्रदर्शन, ग्रामीण समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

Greater Noida Authority: ग्रामीण इलाकों की मूलभूत समस्याओं को लेकर Corruption Free India Organization ने शुक्रवार को जोरदार Protest किया। प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए CEO Ravi NG को संबोधित ज्ञापन वरिष्ठ प्रबंधक अजीत पटेल को सौंपा। प्रदर्शन में जुनेदपुर, रोशनपुर, डाढा, मांयचा समेत कई गांवों की समस्याओं को उठाया गया।
top-news

Greater Noida Authority: ग्रामीण इलाकों की मूलभूत समस्याओं को लेकर Corruption Free India Organization ने शुक्रवार को जोरदार Protest किया। प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए CEO Ravi NG को संबोधित ज्ञापन वरिष्ठ प्रबंधक अजीत पटेल को सौंपा। प्रदर्शन में जुनेदपुर, रोशनपुर, डाढा, मांयचा समेत कई गांवों की समस्याओं को उठाया गया।


संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और आलोक नागर ने कहा कि Greater Noida Authority के लापरवाह अधिकारियों की वजह से गांव विकास से वंचित हैं। ग्रामीणों को Street Light, टूटी नालियों, तालाब ओवरफ्लो और मुख्य रास्तों पर जलभराव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जुनेदपुर गांव का ऐतिहासिक महत्व बताते हुए प्रवीण भारतीय ने कहा कि यह शहीदों की धरती है, जहां 1857 की क्रांति के नायक शहीद गुर्जर दरियाव सिंह नागर ने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी थी।


प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि संगठन ने जुनेदपुर गांव स्थित हीस बाबा और सिद्ध बाबा मंदिर सहित शहीद दरियाव सिंह नागर चौक पर हाई मास्क लाइट लगाने की मांग की है। साथ ही गांव के अंदर पोल लाइटों को दुरुस्त करने और नई लाइट लगाने की जरूरत बताई। मांयचा गांव के देवस्थानों सहित क्षेत्र की अन्य समस्याओं के लिए भी Written Memorandum सौंपा गया।


दिनेश नागर ने चेतावनी दी कि यदि Greater Noida Authority जल्द समस्याओं का समाधान नहीं करता तो संगठन बड़ा आंदोलन शुरू करेगा। इस मौके पर मुन्नीलाल नागर, गौरव भाटी, नवीन भाटी, मोहित नागर, ब्रह्म प्रधान, देवेंद्र प्रधान, अनुज नागर, योगी नागर, सोनू, वरुण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।